सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दलितों आदिवासियों पर अत्याचार,अस्पतालों की बिगड़ती व्यवस्था, समंती जोर- जुल्म और बढ़ते अपराध की समस्याओं के समाधान के लिए अनुमंडल कार्यालय बगहा के समक्ष भाकपा माले द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन।

बगहा:-दलितों आदिवासियों पर अत्याचार,अस्पतालों की बिगड़ती व्यवस्था, समंती जोर- जुल्म और बढ़ते अपराध की समस्याओं के समाधान के लिए अनुमंडल कार्यालय बगहा के समक्ष भाकपा माले द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा:-बगहा दो अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) जिला कमिटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।बगहा  अनुमंडल क्षेत्र के मजदूरों,किसानों आदिवासियों के द्वारा भाकपा(माले) के तत्वाधान में अपने विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिए धरना दिया गया.जिनकी मुख्य मांग निम्नलिखित है.
पहला- कल 16 जुलाई 2018 को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के शिवनाहां गांव में पुलिस कर्मियों द्वारा गरीब,दलित,आदिवासी,मजदूर समझकर लाठियों से पिटाई की गई। उन्हें पुलिस द्वारा भाकपा (माले )पार्टी छोड़ने की धमकी दी गई.जो बिल्कुल ही गैर संवैधानिक, गैर लोकतांत्रिक दलित,आदिवासी विरोधी करवाई है इस संबंध में वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है उन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए.ऐसी ही घटनाएं नौरंगिया लौकरिया आदि थाना क्षेत्रों में आमतौर पर की जा रही है थाना सामंती ताकतों  के हाथ की कठपुतली बना हुआ है.
दूसरा 15 जुलाई को बगहा दो पीएससी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण प्रसव कराने आयी सबेया- मुशहर टोली की महिला सुनीता देवी की मौत हो गई।इस मामले में अनुपस्थित डॉक्टर और अन्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों पर मुकदमे दर्ज किया जाए। मृत महिला के परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।
तीसरा: बगहा नगर के गांधीनगर के दिनेश राम हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए
चौथा: बगहा एक के कोल्हुआ-चौतरवा गांव जो चौतरवा थाना क्षेत्र में है,वहां  गरीब राम अवध राय का घर सामंत नन्हे खान द्वारा 6 जून 2018 को उजाड़ दिया गया. थाना ने एफआईआर दर्ज नहीं किया. 9 जून को आरक्षी अधीक्षक के यहां भी FIR के लिए आवेदन दिया गया. लेकिन आवेदन के आधार पर आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ. राम अवध राय के घर उजाड़ने का मुकदमा दर्ज किया जाए.
पांचवां: बगहा महिला थाना कांड संख्या 19/11 में अभियुक्तों को  बचाने के लिए आरक्षी उपाधीक्षक के जांच प्रतिवेदन में रानी खातून के गर्भपात के मामले का जिक्र नहीं किया गया है. जबकि चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा गहरे जख्म की रिपोर्ट है. पीड़िता रानी खातून की गर्भपात के बाद खून गिरने से किसी तरह महीनों इलाज के बाद जान बच पायी हैं. अख़बारों में भी उस समय प्रकाशित होते रहा. इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक से मिलने के बाद भी उक्त कांड में गर्भपात संबंधित धारा नहीं जोड़ा गया है. उम्र कांड में लीपापोती बंद की जाए और संबंधित धाराओं को जोड़ा जाए.
छठा:- बढ़ते अपराध पर रोक लगाया जाए
मौके पर प्रतिनिधि मंडल के मुरारी प्रसाद, परशुराम यादव,रामचन्द्र राय,
लालबाबू प्रसाद,सरल राम,घेघन राम,पलटू भर, पशुराम यादव,दयानंद त्रिवेदी,वीरेंद्र गुप्ता,राम अवध राय सहित दर्जनों की संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...