सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा दो प्रखण्ड के बीडीओ कार्यालय में स्वच्छाग्राहियों की बैठक हुई सम्पन्न।

बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के बीडीओ कार्यालय में स्वच्छाग्राहियों की बैठक हुई सम्पन्न।



बगहा दिवाकर कुमार

बगहा(31जुलाई 2018)बगहा प्रखण्ड दो के बीडीओ कार्यालय  में स्वच्छाग्राही टीम के सदस्यों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी ने किया है। बैठक में बगहा वाल्मीकिनगर सांसद के गोद लिए पंचायत भिलावा मदनपुर को पूर्णरूपेण ओडीएफ करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वच्छता ग्राही टीम के सदस्यों के साथ बीडीओ श्री गिरी ने समीक्षा बैठक किया.बैठक के दौरान स्वचच्छाग्राहियों से एक दूसरे से रूबरू होते हुए उनसे स्वच्छता के प्रति जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने बताया कि समाज में व्यवहार परिवर्तन के लिए ग्रामीणों को जागरुक करते हुए हर घर में शौचालय निर्माण कराना है. ताकि पंचायत के सभी वार्डों को पूर्णरूपेण ओडीएफ घोषित किया जा सके.वर्तमान में पंचायत के 3 वार्ड में प्रत्येक घर शौचालय निर्माण के साथ ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया है जबकि अन्य 13 वार्ड शौचालय निर्माण से वंचित है.जहां स्वच्छाग्राही प्रत्येक घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे और खुले में शौच से होने वाले बीमारी को बताएंगे. घर में शौचालय निर्माण कराने पर बोलेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवार किसान एवं मजदूर रहते हैं. ऐसे में  प्रत्येक वार्ड एवं टोला में प्रभात फेरी करने के साथ ही रात्रि में चौपाल लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए शौचालय निर्माण कराने की सुझाव दें ताकि पंचायत के कुल 16 वार्ड को ओडीएफ घोषित किया जा सके स्वच्छताग्रहों के साथ प्रखंड के 25 पंचायतों में 125 शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए चयनित किया गया है.जिनके द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में विद्यालय के कार्य अवधि के पूर्व एवं विद्यालय संचालन के बाद पोषक क्षेत्र में छात्र अभिभावकों को जागरुक करेंगे साथ ही विद्यालय में पठन पाठन के दौरान अलग से स्वच्छता के प्रति छात्रों को जानकारी देंगे.इसके लिए विद्यालय में अलग से स्वच्छता रजिस्टर बनाया गया है.प्रत्येक दिन का दैनिक उपस्थिति एवं कार्य प्रगति के लिए रिपोर्ट तैयार किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक पंचायत से 5 शिक्षकों का चयन किया गया है.जिनके द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है.बीडीओ श्री गिरि ने बताया कि स्वच्छताग्रहों के सहयोग से शीघ्र पंचायत के सभी वार्डों को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा. ओडीएफ घोषित होने के पश्चात अन्य पंचायतों में इनके द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा.स्वच्छताग्राही टीम में लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक मदन कुमार आस्थाना स्वच्छताग्राही मास्टर ट्रेनर चंदन कुमार के नेतृत्व में स्वच्छताग्राही अजय कुमार, नमिता देवी,उर्मिला देवी, अनिल कुमा,दीपक कुमार राम, मुन्ना कुमार राम,रामशिला देवी,सविता देवी संगीता देवी, गीता देवी,शीला देवी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...