सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा नगर स्थित रा०उ० मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रागंण में पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण ।

बगहा:-बगहा नगर स्थित रा०उ० मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रागंण में पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण ।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:- बगहा नगर स्थित रा०उ० मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रागंण में पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व सभापति विजय राम, राजद जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुनिता मिश्रा,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने  सयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत प्रकृति प्रेमी गजेंद्र यादव ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। आगे कहा कि हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए,जिससे वातावरण स्वच्छ रहे।जिस प्रकार जल हमारे जीवन के लिए आवश्यक है,उसी प्रकार पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं हैं इसलिए हमें पेड़-पौधों को अपने आस पास घर आदि जगहों में अवश्य लगाना चाहिए।साथ ही उसका नियमित देखभाल भी करना चाहिए ।और जब भी हो सके अपनी सुविधानुसार एक पौधा अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होगी। मौके पर वि.शि.स. सचिव उर्मिला देवी,विकास मित्र लक्ष्मण राम,शिक्षिका रंजना सिंह,शीला मिश्रा, आभा कुमारी,मर्सी कुमारी,सुनीता मिश्रा,गीता देवी,इंदु देवी,देवेंद्र राम त्रिपाठी,महेश राम सहित स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...