निकम्मी उन्नाव नगर पालिका
रिपोर्ट- गुलजार
उन्नाव-समाजसेवी एवं मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने उन्नाव की नगर पालिका परिषद पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए की बन्दर बांट सभासदों व अध्य्क्ष द्वारा मिलकर की गई है।नालों में सफ़ाई का कोई कार्य नहीं कराया गया।जिसकी वजह से पूरे शहर में जलनिकासी न होने के कारण कई मोहल्ले गन्दे पानी से भरे हुए हैं।नाले नालियों का पानी सड़कों पर भरा है।थोड़ी बारिश होने पर गन्दा पानी घरों में भर जाता है।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि नाली व नालों की सफाई बराबर कराई जा रही है।वहीं श्री अहमद ने मौके पर ए बी नगर स्थित जामा मस्जिद के पीछे नाले पर बने पुल पर लेजाकर दिखाया।वास्तव में नाले का पुल पूरा सिल्ट व कूड़े से भरा था।नाले में भरे कचरे पर महीनों पुराने तमाम तरह के पेड़ पौधे व घास बेलें लेलहा रही थीं।उनमे खिले फूल यह बता रहे थे कि पालिका प्रशासन झूठ बोल रहा है।
क्षेत्र के नागरिकों ने भी बताया कि यहाँ नाले की कोई सफाई नहीं हुई है।
नाले में खिले फूलों की बहार पालिका प्रशासन के सफाई के दावों की पोल खोलने के लिए ख़ुद पर्याप्त है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें