सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनडीआरएफ टीम द्वारा चलाया गया संत टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बेतिया में सुरक्षा कार्यक्रम।

बेतिया:-एनडीआरएफ टीम द्वारा चलाया गया संत टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बेतिया में सुरक्षा कार्यक्रम।



जिला ब्यूरो मोहम्मद रिजवान

बेतिया:- एनडीआरएफ टीम द्वारा संत टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बेतिया में  सुरक्षा कार्यक्रम चलाया गया।जिसमें स्कूल के 1510 छात्रों एवं 28 शिक्षिकाओं ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लिया।जिसके तहत स्कूल की छात्राओं व शिक्षिकाओं को आपदा के समय व आपदा से पूर्व तैयारी के बारे में विस्तार से समझाया गया। वही टीम कमाण्डर राजकुमार मीना ने बताया कि हर स्कूल का डिजास्टर प्लान होना चाहिए।जिससे कि आपदा के समय अफरातफरी का माहौल न मचे।वही टीम कमांडर राजकुमार मीना ने बताया कि हर स्कूल में आपदा से निपटने के लिए कुछ टीम बनायी जाये।जिसमे कुछ शिक्षक व छात्र हो और समय समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन होता रहे। जिससे सबको अपने अपने काम का पता रहे।साथ ही यह भी बताया गया कि भूकंप आने पर घबराये नही ना ही भागदौड़ करे अपनी अपनी जगह पर ही टेबल के नीचे छिप जाये और अपने सिर को बचाये।झुको ढको पकड़ो की टेक्निक अपनाये तथा मोक ड्रील छात्रों से करवायी गयी।सभी छात्रों को क्लास रूम में बिठाकर निर्धारित साइरन बजवाया गया फिर सभी छात्रों ने झुको ,ढको, पकड़ो की कार्रवाई की। इसके साथ ही सभी को बाहर निकलने का तरीका बताया गया और सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक,सर्प दंश,बाढ़,खून को रोकना,हड्डी टूटना,आदि विषयों पर काफी विस्तार से बताया गया।मौके पर मुख्य आरक्षक तिरभुवन तिवारी, शम्भू,राकेश,आरक्षक दीपू झा,आरक्षक रंजन कुमार दुबे सहित स्कूल के तमाम शिक्षिका व छात्रा उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...