सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मथुरा के कस्बा राया पहुची समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली यात्रा

रिपोर्टर जितेन्द्र पांचाल


उत्तर प्रदेश मथुरा

मथुरा के कस्बा राया पहुची समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली यात्रा
 

मथुरा के कस्वा राया पहुची समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली यात्रा,राया वासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया लोगो को सामजिक न्याय देश बचाओ प्रदेश बचाओ साइकिल यात्रा करेगी लोगो को जागरूक,यात्रा का उद्देश्य लोगो को जागरूक करना इसमें शामिल हुए हजारो कार्यकर्त्ता समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने खिसके जनाधार को वापस लाने की कोशिशों में जुट गई है 2019 के लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा गाजीपुर से शुरू हुई जो 23 सितम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त होगी सपा की साइकिल यात्रा का नेतृत्व एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव करेंगे. इस अभियान में छात्र नेता अभिषेक यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा और मौजूदा उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी शामिल है

सपा कार्यकर्ता इस साइकिल यात्रा के जरिए कस्बों व गांव में स्थान-स्थान पर ठहरकर वहां के निवासियों से भेंटकर सपा की नीतियों, कार्यक्रमों और अखिलेश सरकार के समय अमल में लाई गईं बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यों की जानकारी दे रहे हैआज यह साइकिल यात्रा मथुरा के कस्बा राया में पहुंची जहां राया में जगह-जगह समाजवादी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया इसके बाद यह यात्रा मथुरा मैं समाजवादी पार्टी के शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निवास पर पहुंची जहां समाजवादी कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का जोशीला स्वागत किया इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय लाठर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनका स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से शिवचरण काका पवन चौधरी कुंवर कौशलेंद्र सिंह, ज्ञानी, संजय आदि।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...