सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शौर्य दिवस के उप्लक्षय पर ललित कला संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं पुलिंग कला दीर्घा के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला पोस्टर कला व मूर्तिकला विधाओं में दिनांक 30 सितंबर 2018 को प्रात 11:00 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ



शौर्य दिवस के उप्लक्षय पर ललित कला संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं पुलिंग कला दीर्घा के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला पोस्टर कला व मूर्तिकला विधाओं में दिनांक 30 सितंबर 2018 को प्रात 11:00 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।



रिपोर्ट - सुल्तान आब्दी।







शौर्य दिवस के उप्लक्षय पर ललित कला संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं पुलिंग कला दीर्घा के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला पोस्टर कला व मूर्तिकला विधाओं में दिनांक 30 सितंबर 2018 को प्रात 11:00 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के उपरांत समस्त कलाकृतियों को ललित कला संस्थान के कला दीर्घा में लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया इस प्रतियोगिता में 70 से ऊपर कृतियों का निर्माण हुआ ।                 कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी मुकुंद मल्होत्रा सर ,कर्नल एसo केo सिंह सर , मेजर एसo एसo राठौर सर, प्रोफेसर सुनील कुमार कबिया सर, मुख्य अतिथि की भूमिका में तथा श्री विकास वैभव सिंह सर (निर्णायक) के रूप में उपस्थिति हुए।
    सभी अतिथियों ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सभी कलाकृतियों को बहुत ही सराहा। अतिथियों का स्वागत श्री जयराम कुटार  ने तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्वेता पाण्डेय ने किया।। सभी का आभार श्री अनूप कुमार पाण्डेय जी ने व्यक्त किया । भारतीय सेना को समर्पित आज का यह कार्यक्रम आप सभी के सहयोग से बहुत ही सफल रहा । युवाओं के बीच में सर्जिकल स्ट्राइक व भारतीय फौज को लेकर जो उनकी भावनाएं थे जो उनके सवाल थे उनका समाधान मेजर राठौर व कर्नल सिंह ने अपनी जवाब के द्वारा किया मेजर राठौर व कर्नल सिंह की उपस्थिति मात्र से ललित कला संस्थान के छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित हुए । मैं अपने सभी अतिथियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने आज के अवसर पर अपनी उपस्थिति विभाग में दर्ज कराई , बहुत बहुत आभार व धन्यवाद साथियों सभी छात्रों को। मेरा हृदय से आभार जिनके कारण आज का यह कार्यक्रम संभव हो सका । मेरे सहयोगीयों व  मीडिया से संबंधित आए हुए मेरे मित्रों का बहुत-बहुत आभार 🙏🙏 🙏🙏

डॉ श्वेता पाण्डेय
समन्वयक
ललित कला संस्थान
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...