सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सड़क बिना बंदी की जीवन जी रहे हैं ग्रामीण*

*तरकुलवा में तनाव*

*सड़क बिना बंदी की जीवन जी रहे हैं ग्रामीण*

*मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना कहाँ हैं धरातल पर*
रिपोर्ट - दिवाकर कुमार



चौतरवा:-बगहा एक प्रखंड के इंग्लिशिया पंचायत अंतर्गत तरकुलवा गाँव के रास्ता का विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है  हैं। पिछले पंचायत चुनाव के समय यह गाँव पूरी तरह से जल गया था।तत्कालीन एसडीएम धर्मेंद्र कुमार के आदेश पर सभी पंचायत प्रत्याशी यथा संभव गाँव की मदद किए।गाँव के मुखिया प्रत्याशी नागमणि दुबे उर्फ पप्पू दुबे को यह नागवार गुजरा और गाँव में जगह जगह रास्ता बंद करवाने का काम शुरू कर दिए।रास्ते का विवाद अब उग्र रूप ले लिया है।एक तरफ गाँव के मजबूर व गरीब ग्रामीण जिनकी रास्ता बंद हैं। तो दूसरी तरफ रास्ता बंद कराने वाले दबंग।
   ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते को खुलवाने के लिए हम आम ग्रामीण एकेक कर सबके दरवाजे खटखटा चुके हैं न तो कोई जनप्रतिधि ही हमारी आवाज सुनते हैं और न प्रशासन, थक हारकर हम बंदी जीवन जीने के लिए विवश हैं।
   बिहार सरकार की सात निश्चय योजना से कुछ आस जगी (हर घर को नाली, हर घर को सड़क)मगर इस गाँव के लिए वो फिसड्डी साबित हुआ।
  कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक राघव शरण पाण्डेय जी के पहल पर भी रास्ता खुलने की आस जगी थी,मगर पप्पू दुबे के राजनीतिक दबाव के कारण इस पहल का भी परिणाम नहीं निकला।बताते चलें कि नागमणि दुबे उर्फ पप्पू दुबे भाजपा के पंचायत अध्यक्ष हैं।
  अब रास्ता खुलवाने का जिम्मा बगहा जिला निर्माण मंच ने लिया है।मंच के तरकुलवा इकाई के अध्यक्ष सोबरन चौधरी ने बताया कि मंच के पहल पर एक पंचायत मुखिया पति हरेन्द्र राव की अध्यक्षता में बैठाया गया था।जिसमें न तो पप्पू दुबे ही आए और न रास्ता बाधित करने वाले तपी यादव व तपेसर यादव ही आए, उसके बाद आम ग्रामीणों द्वारा बगहा एसडीएम को एक शिकायत पत्र दिया गया हैं।शिकायत पत्र देने के कारण आम ग्रामीणों को दबंगों द्वारा भिन्न भिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है। ग्रामीण विभीषण पासवान ने कहा कि स्थानीय मुखिया द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही बचें हुए रास्तों पर फिर से दबंगों द्वारा दीवार खड़ा किया जाने लगा जिसकी शिकायत थाने पर दी गई।थाना द्वारा दीवार उठाने का कार्य बंद करा दिया गया है।
   ग्रामीण विश्वनाथ बैठा सहित दर्जनों लोगों ने बताया की अब जाँच होगा, सी ओ साहब आएंगे उनके इंतजार में हमलोग प्रतिदिन  रहते हैं।देखें प्रशासन हमें न्याय दिलाती हैं कि नहीं।हालांकि गोली चलने की आवाज से हम आम ग्रामीण आज भी दहशत में है।
ग्रामीण राधाकांत उपाध्याय ने कहा कि अगर रास्ता का निदान नहीं निकलता है तो हम सभी ग्रामीण कलक्टर साहब के पास जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...