स्वच्छता पखवाड़ा दिवस पर स्टेशन प्रबंधक व रेल कर्मचारियों ने झाडू लगाकर स्टेशन परिसर को बनाया स्वच्छ ।
नरकटियागंज:- स्वच्छता पखवाड़ा दिवस पर स्टेशन प्रबंधक व रेल कर्मचारियों ने झाडू लगाकर स्टेशन परिसर को बनाया स्वच्छ ।
चंदन गोयल
नरकटियागंज:-नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा दिवस पर स्टेशन प्रबंधक एल बी राउत एवं रेल कर्मचारियों ने झारू लगाकर स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाया। इस स्वच्छता पखवाड़ा दिवस पर स्टेशन को स्वच्छ कर यात्रिगणों को संदेश दिया गया कि स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखें,ताकि हम और हमारे देश स्वच्छ व स्वस्थ रहे। तभी होगा ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया।साथ ही स्वच्छता के प्रति हम सब यह भी शपथ ले कि अपने जीवन के प्रत्येक सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करें और स्वच्छता की तरफ कदम बढ़ाये। हम सभी का एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।स्टेशन प्रबंधक व रेल कर्मचारियों के साथ समस्त कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को सफल बनाया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें