सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व ओजोन दिवस'और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान को तीव्र गति देने के लिए नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट बगहा के तत्वाधान में स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता अपनाओ,भारत को स्वच्छ बनाएं के आलोक में मंच के कार्यक्रम स्वच्छ बिहार को दी गई ऊंची उड़ान ।

बगहा:- 'विश्व ओजोन दिवस'और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान को तीव्र गति देने के लिए नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट बगहा के तत्वाधान में स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता अपनाओ,भारत को स्वच्छ बनाएं के आलोक में मंच के कार्यक्रम स्वच्छ बिहार को दी गई ऊंची उड़ान ।            

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा:-विश्व ओजोन दिवस' और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान को तीव्र गति देने के लिए नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट बगहा के तत्वाधान  में माइकल पब्लिक स्कूल रामपुर चेक पोस्ट बगहा 2 के प्रांगण में स्वच्छता अपनाओ  भारत को स्वच्छ बनाओं के आलोक में मंच के कार्यक्रम स्वच्छ बिहार को ऊंची उड़ान दी गयी । नैतिक जागरण मंच के बैनर तले मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के नेतृत्व में ' स्वस्थ बिहार स्वच्छ बिहार, झोला लेकर चलें बाजार। प्लास्टिक को ना कहें  वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं प्लास्टिक को ना कहे कार्यक्रम" के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नैतिक जागरण मंच के सदस्यों, स्थानीय वरीय पत्रकारों एवं समाजसेवियों के संयुक्त दीप प्रज्वलन के बाद उन्हें मंच की तरफ से अंगवस्त्र ,चंपा का फूल व सागौन का पौधा देकर एवं उपस्थित सभी लोगों का सम्मान किया गया। तदोपरांत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत में बिहार के योगदान, अग्रणी हो ,इस पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि  वल्मिकीनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्लास्टिक को दूर करने और स्वच्छता को अपनाने के लिए पहले अपने से शुरू करने की बात कही उन्होंने कहा कि स्वच्छता में स्व है और हम लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए ।सफाई पहले स्वयं से होगी फिर ग्राम स्तर पर फिर नगर स्तर पर फिर प्रखंड स्तर पर,अनुमंडल स्तर पर  आदि।इसी तरह क्रमशः  ऊपर जाएगा ।उन्होंने स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने वृक्षारोपण करने और झोला लेकर बाजार जाने हेतु लोगों को जागृत करने के लिए नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट बगहा द्वारा जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसकी जमकर  प्रशंसा की।मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्लास्टिक को घातक बताते हुए इससे जुड़ी प्रदूषण कारण बताएं।वही सलाहकार अरविंद कु. सिंह और समन्वयक हृदयानंद दुबे ने प्लास्टिक को कैंसर जैसी बीमारी पैदा करने वाला बताये।अमरीश  तिवारी प्लास्टिक की तुलना कालकूट जहर सामान कही ।वही अजीत कुमार सिंह ने प्लास्टिक के बदले कागज और पटुआ के बने झोलों को अपनाने पर जोर दिया ।कोषाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने प्लास्टिक को नदियों के निर्मलता के लिए घातक बताकर विवाह के एवं अन्य अवसरों  व संस्कारों के आयोजन के समय प्लास्टिक और थर्माकोल के बने थाली गिलास आदि के प्रयोग को पुरी तरह प्रतिबंधित करने की बात कही।जमुनापुर के मुखिया रामविलास सिंह ने प्लास्टिक को पूरी तरह से अपने पंचायत में बंद करने के लिए  मंच के सहयोग का आवाहन किया और साथ ही बच्चों में विलुप्त हो रहे संस्कार पर चिंता व्यक्त की।मंच के ही अनूप कुमार पांडे  के स्वर से निकलने वाले मधुर गीत सबों का मनमोह लिया।तो दूसरी ओर प्लास्टिक को बंद करने के लिए मंच के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने पत्रकारों का आवाहन करते हुए कहां कि आप सभी पत्रकार लिखनी के पुजारी हैं। इसलिए अपनी लेखनी के माध्यम से  प्लास्टिक को बंद करने और झोला लेकर बाजार चलने अर्थात 'स्वच्छ बिहार स्वच्छ बिहार' को जन आंदोलन बनाना चाहिए । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तीर्थराज कुशवाहा (टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार) बगहा के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में भीष्म पितामह हैं वहीं  दिनेश कुमार मिश्र जहां पत्रकारिता के लिए अर्जुन तो  तूफानी चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में एकलव्य से कम नहीं है। प्रभात खबर से जेपी वर्मा और नूरलैन को युवा पत्रकार के रूप में सम्मानित किया गया ।उन्होंने पत्रकारबंधु,वाल्मीकिनगर विधायक उपस्थित अभिभावकों  एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका दायित्व  हैं कि प्लास्टिक जैसी चीजों से पूरी तरह दूरी बनाते हुए चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन बंद कर देंगे तो प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लग जाएगा। इस बात पर जोर दिया गया कि बच्चों को अपने अभिभावकों से कहना चाहिए कि 50 ग्राम का मोबाइल लेकर बाजार जा सकते हैं तो फिर 5 ग्राम का झोला लेकर बाजार जाने में कठिनाई क्या है? मुख्य अतिथि के साथ- साथ अंगवस्त्र, चंपा का फूल /सागौन का पौधा एवं झोल देकर अन्य जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें क्रमशः दिनेश मिश्र,तूफानी चौधरी (अनुपस्थिति में दिनेश मिश्र को ही) कौशल कुमार (आज) जी पी वर्मा प्रभात खबर नूरलैन, सेवानिवृत्त शिक्षक कपिल देव मिश्र अधिवक्ता  रण विजय बहादुर सिंह,ध्रुव कुशवाहा,प्रदीप गुप्ता,विकास कुमार सिंह,संजीव कुमार वत्स, उमेश व अनुप जी विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि कपूर उरांव, ताराचंद जी,अभिजीत सिंह,रघुवंश मणि पाठक,अनूप कुमार पांडे आदि लोग शामिल रहे। इस अवसर पर अभूतपूर्व सहयोग के लिए संत माइकल पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक शशि कपूर उरांव के साथ-साथ दिलीप कुमार पांडे और विकास कुमार को अंगवस्त्र चंपा फूल और झोरा देकर सम्मानित किया गया । अंत में अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच आप सभी का आवाहन करता है कि आप भी नैतिक जागरण मंच के पुनीत संकल्प को पूरा करने एवं बिहार को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। ताकि मा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,बिहार सरकार को स्वच्छता के मामले में प्रथम पुरस्कार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर- कमलों से मिल सके । इस पुरस्कार से हम सभी बिहारियों की जीत होगी ।सीएम नीतीश कुमार ने स्वयं ग्रीन बिहार का नारा लगाया हैं।।आइए वृक्ष लगाकर उनकी ग्रीन बिहार और स्वच्छता अपनाकर स्वच्छ भारत बनाने के इन दोनों श्रेष्ठ विभूतियों के सपने को साकार करें।"स्वच्छता में भगवान का निवास है "ऐसी धारणा बना कर इसे नई ऊंचाई दे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...