सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मथुरा निजी चिकित्सालय संचालकों की मनमानी के चलते ट्रेंड नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ता ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

मथुरा निजी चिकित्सालय संचालकों की मनमानी के चलते ट्रेंड नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ता ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया



रिपोर्टर जितेंद्र कुमार पांचाल जिला अध्यक्ष एनजीओ मथुरा

मथुरा में शनिवार को निजी चिकित्सालय संचालकों की मनमानी के चलते ट्रेंड नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे ओर यहां उन्होंने अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी को अपना मांगपत्र सौंपा। इन स्वास्थ्य परिचायकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी डिग्री धारक हैं बावजूद इसके उन्हें निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी के चलते 5000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता है । जबकि बिना डिग्री धारकों को उनसे ज्यादा वेतन पर अस्पतालों में नौकरी दी जाती है । इन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनस्किल्ड के लिए निम्नतम वेतन ग्रेड 6700 रखा गया है तो वे तो पूर्ण रूपेण स्किल्ड कर्मचारी हैं वावजूद इसके उन्हें मात्र 5000 रुपये वेतन दिया जाता है । जबकि उसकी कोई रसीद या सैलरी स्लिप भी उन्हें नही दी जाती है। साथ ही जब वे कोई आवाज उठाते हैं तो उन्हें नौकरी से निकलने की धमकी दी जाती है। इन्होंने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग की है कि निजी अस्पतालों को तभी लाइसेंस जारी किया जाय जब वे यूपी फैकल्टी में रजिस्टर्ड स्टाफ के प्रमाणपत्र संलग्न करें। और जिन अस्पताल में ट्रेनेड स्टाफ नर्स नही हैं तत्काल उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...