सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरकटियागंज प्रखंड के हरदी टेढ़ा पंचायत में हुआ रात्री चौपाल एवं कैंडल मार्च

नरकटियागंज प्रखंड के हरदी टेढ़ा पंचायत में हुआ रात्री चौपाल एवं कैंडल मार्च


रिपोर्ट - मोहम्मद रिजवान

**********************************
आज दिनांक 15 सितम्बर को स्वच्छ्ता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड के हरदी टेढ़ा पंचायत के सितवापुर गाँव में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया ।रात्री चौपाल में प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगो को शौचालय निर्माण एवं उसके साथ व्यवहार परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को शौचालय नही होने एवं खुले में शौच करने से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया ।साथ ही लोगों को बताया कि किस प्रकार खुले में शौच करने के बाद मक्खियों के द्वारा प्रतिदिन कम से कम एक मिलीग्राम मल के रूप में1000 जीवाणु 10000 वैक्टेरिया और 100000 वायरस खा रहे है जिससे हमारे बच्चे कुपोषण के शिकार होते जा रहें है ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने लोगो को बताया कि आज भारत में प्रतिदिन 800 बच्चे कुपोषण के शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हो रहें है ।इसलिए जल्द से जल्द ये पंचायत खुले में शौच से मुक्त होकर अपने बच्चों एवं आने वाली पीढ़ियों को कुपोषण एवं अन्य बीमारियों से रक्षा करें।माननीय मुखिया अम्बेया आरा ने अपने पंचायत को  19 नवम्बर (विश्व शौचालय दिवस)के पूर्व सभी घरों में शौचालय निर्माण के साथ सभी लोगों में शौचालय का उपयोग करने लगेंगे।जिसका उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया ।बाद में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं माननीय मुखिया के नेतृत्व में कैडल मार्च निकाला गया और स्वच्छता के समर्थन में नारे लगाए गए। नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने लोगो को बताया कि शौचालय निर्माण के उपरांत उन्हें प्रखण्ड या अन्य जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं है ।सभी अपना शौचालय निर्माण के बाद अपना आवेदन पत्र सत्याग्रह केंद्र पर जमा करा देंगे और उसके जल्द जाँच कर प्रखण्ड द्वारा उनके खाते में भुगतान चला जायेगा। कैंडल मार्च के बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और माननीय मुखिया सभी वार्ड सदस्यों एवं निगरानी समिति के सदस्यों के साथ इस पखवाड़े को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की ।इस अवसर पर सत्याग्रह प्रभारी किरण कुमारी, स्वच्छाग्राही वीरेंद्र पंडित ,सिकंदर पंडित  एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...