सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माध्यमिक संघ के महासचिव द्वारा 'शहीदी दस्ता' भेजकर जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देने वाला बयान एक आपराधिक कृत्य, सार्वजिक माफी मांगे अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई : TSUNSS गोपगुट*

बेतिया:- *माध्यमिक संघ के महासचिव द्वारा 'शहीदी दस्ता' भेजकर जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देने वाला बयान एक आपराधिक कृत्य, सार्वजिक माफी मांगे अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई : TSUNSS गोपगुट*

रिपोर्ट - मोहम्मद रिजवान

बेतिया:- TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला इकाई सुप्रीम कोर्ट में 'समान काम समान वेतन' मामले की सुनवाई के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुध्न प्रसाद सिंह द्वारा विडियो जारी कर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निन्दा करता है। उक्त बातें TSUNSS गोपगुट के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने कही। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव द्वारा दिया गया उक्त बयान गैर जिम्मेदाराना, घोर आपत्तिजनक व निंदनीय है इसकी आलोचना की जाती है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक के हवाले से सुनिल कुमार 'राउत' ने कहा कि - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह द्वारा सुप्रीम कोर्ट परिसर से समान काम समान वेतन मामले में संघर्षरत संगठन को खुलेआम 'शहीदी दस्ता' भेजकर जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देना, न्यायायिक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। TSUNSS गोपगुट संघ का मानना है कि समान काम समान वेतन मामले में चल रहे न्यायिक संघर्ष में सभी सम्बद्ध पक्षों को अपनी अपनी बात रखने का पूर्ण अधिकार है। ऐसे बयान देकर न्यायिक संघर्ष में अवरोध उत्पन्न करते हुए शिक्षकों को विचलित करने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण। मामला सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है और निर्णय सर्वोच्च न्यायालय को करना है। ऐसे में सभी शिक्षक संगठन या समूह अपने से संबंधित तथ्य और पक्ष न्यायालय के समक्ष रख रहे हैं। यह उनका संवैधानिक और न्यायिक अधिकार है। सभी संबंधित पक्षों को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए और न्याय निर्णय का इंतजार करना चाहिए। परन्तु ऐसे वक्त पर अपने समर्थकों को उकसा कर नियोजित शिक्षकों के बीच खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि बनाकर माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव जो कि सत्ता की राजनीति करने वाले विशुद्ध राजनीतिक व्यक्ति हैं, वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहें हैं। संघ के जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश ने कहा है कि 'सुप्रीम कोर्ट परिसर में खड़े होकर जिस प्रकार माध्यमिक संघ के महासचिव ने संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभा रहे संगठन के अधिवक्ता का नाम लेने के बाद, खुलेआम जान माल की क्षति पहुँचाने की धमकी दी है और अपने समर्थकों को उकसाया है, यह भारत के संवैधानिक व्यवस्था, लोकतांत्रिक और न्यायिक मूल्यों पर हमला है।  इसके साथ हीं यह सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में खड़े होकर देश की न्याय व्यवस्था और कानून को खुली चुनौती दी है जो उनके सामंतवादी मानसिकता और नियोजित शिक्षकों के जीत की संभावनाओं से उपजे घृणा को दर्शाता है।' संघ के जिला महासचिव राजेश कुमार राय ने कहा है कि पूर्व सांसद और माध्यमिक संघ नेता 'सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली' को चरितार्थ कर रहे हैं। इन्होंने कभी नियोजित शिक्षकों की भलाई के लिए तो नहीं लड़ा, उल्टे 2015 के आंदोलन, 2017 के मूल्यांकन बहिष्कार से लेकर अब तक हमेशा 3,50,000 लाख नियोजित शिक्षकों के संघर्ष को हतोत्साहित करने का काम किया है। सत्ता से गठजोड़ का आज भी उनके कई नेता बिहार विधान परिषद की शोभा बढ़ा रहे हैं। वहीं संघ के जिला संयोजक सोहन लाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोo औरंगजेब रजा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राम, मृत्युंजय पाण्डेय, जिला सचिव कुमार कुंदन, त्रिभुवन पाण्डेय एवं जिला प्रवक्ता शुभ नारायण सोनी ने एक स्वर में कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर से दिया गया उनका बयान एक आपराधिक कृत्य है उन्हें सार्वजनिक रूप से और लिखित माफी मांगनी होगी अन्यथा संगठन उनके उपर कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा। कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा कि इस दिशा में अधिवक्ताओं से मिलकर न्यायिक कारवाई की तैयारी की जाएगी। अगर उन्होने माफी नहीं मांगी तो लोकतांत्रिक तरिकों से भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...