सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा एक प्रखण्ड के सभागार भवन में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।

बगहा :- बगहा एक प्रखण्ड के सभागार भवन में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
    

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

 बगहा:- बगहा प्रखण्ड एक के सभागार भवन में मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।एक दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को  दिशा निर्देश देते हुए कहा कि  दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में आवागमन का विकास करना हैं।वहां रहने वाले लोगों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के परिवहन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना लागू किया गया हैं। इस योजना के तहत 4 सीट से लेकर 10 सीट तक नये सवारी वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख रूपये तक सहायता राशि दिया जाएगा।आगे बताया कि प्रत्येक पंचायत के लिए 5 योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा जिसमें पंचायत के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के तीन तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो लाभुकों को सवारी वाहन खरीद हेतु अनुदान की राशि वाहन की खरीद मूल्य (वाहन का एक्स-शोरूम मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा एवं वाहन टैक्स तीनों को जोड़कर) के 50 प्रतिशत तक की राशि अथवा अधिकतम एक लाख रुपए दिया जाएगा।लाभुक की उम्र सीमा 21 वर्ष से कम नही होना चाहिए।लाभुक सरकारी सेवा में नियोजित नही होना चाहिए एवं पूर्व से कोई व्यसायिक वाहन नही होना चाहिए।किसी पंचायत के लिए लाभ प्राप्त करने हेतु लाभुक को उक्त पंचायत का निवासी होना चाहिए।इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभुक के पास हल्के मोटरयान के चालक की कागजात होनी चाहिए।
वही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए बीडीओ शशिभूषण सुमन ने अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी को एक साथ मिलकर आगे आना होगा। सभी के प्रयासों से इस मुहिम को मंजिल तक पहुचाया जा सकता है। निर्धारित समय अवधि तक हर हाल में प्रखंड के हर घर मे शौचालय का निर्माण हो जाना चाहिए। इसके लिए आप सभी लोग इस मुहिम में तेजी लाये। ताकि हर हाल में दो अक्टूबर को प्रखंड क्षेत्र को शौच मुक्त घोषित किया जा सके। और लोगों को खुले में शौच ना करने हेतु लोगों को जागरूक करें।और इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरे लगन और ईमानदारी से काम करें कि बगहा प्रखण्ड क्षेत्र को  जल्द जल्द ओडीएफ घोषित किया जा सकें। मौके पर कल्याण विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार वर्मा,नोडल पदाधिकारी अजित कुमार त्रिवेदी,सौरभ कुमार, सुभाष मिश्रा,सांख्यिकी पर्यवेक्षक विरेन्द्र कुमार,प्रखण्ड प्रमुख ललिता देवी,उपप्रमुख सुशीला देवी,प्रखण्ड लेखपाल धर्मेंद्र कुमार,सांसद प्रतिनिधि विनय तिवारी,मुखिया सुनील वर्मा,अशोक यादव समशार आलम सहित समस्त मुखिया, बीडीसी,विकास मिश्र,आवास सहायक आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...