सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुहर्रम मातमी जुलुुस के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया ।

बगहा - मुहर्रम मातमी जुलुुस के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया । 



रिपोर्ट- दिवाकर कुमार

बगहा (21 सितम्बर 2018) में मुहर्रम मातमी जुलुुस के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया ।बगहा एक व दो  प्रखण्ड  के डुमवलिया,शास्त्रीनगर,नरवल बरवल,मस्तान टोला, रत्नमाला, बगहा बाजार सहित अन्य नगर से लोग ताजिए जुलुस के साथ  बगहा बाजार के मैदान एवं स्कूल में पहुंचे । जहां ताजियों का मिलान कराया गया । वहीं विभिन्न अखाड़ों में लोगों ने पारंपरिक हथियारों से अपने कला का प्रदर्शन किया गया । कलाकारों ने विभिन्न खेल-तमाशे तथा हैरतअंगेज करतब दिखाए ।वही प्रखण्ड के नरवल बरवल में ग्रामीणों द्वारा लम्बी ताजिये का निर्माण किया।जिसको ले स्थानीय लोगो मे चर्चा का विषय है कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लम्बे ताजिये को लोग अपने कान्धे पर उठा लगभग चार किलोमीटर तक ले जाते है। उधर मस्तान टोला के लोगो द्वारा लाखो के लागत से इलेक्ट्रॉनिक ताजिये का निर्माण किया गया है। जिसमें केवल काँच व एल ई डी बल्ब का इस्तेमाल किया गया था। जिसको देखने के लिये भीड़ लग रही है।साथ ही स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों द्वारा बनाए गए तोप , मिशाइल तथा छोटे-छोटे ताजिए आकर्षण के केन्द्र बने हुए थे।मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता,एसडीएम घनश्याम मीणा, ने बगहा पुलिस जिला क्षेत्र मे जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात किये हुए थे। वही प्रशासन को सख्त हिदायत भी दी गयी हुई थी। कुछ अनहोनी घटित होनी नही चाहिए।वही बगहा नगर के थानाध्यक्ष मो० अयूब सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम एवं बगहा दो पटखौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दिलेरी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व को संपन्न कराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...