सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डकैती(IPC395) का मुलजिम रविन्द्र सिंह वादी पत्रकार व पुलिस पर सुलह का बना रहा दबाव।

डकैती(IPC395) का मुलजिम रविन्द्र सिंह वादी पत्रकार व पुलिस पर सुलह का बना रहा दबाव।


उन्नाव। विगत 7 मई 2018 को जिले के पत्रकार योगेंद्र गौतम जब अपने कुछ पत्रकार साथियो के साथ कार्यालय में बैठे थे तभी जिले का कुख्यात व अपने को सहारा समय का पत्रकार बताकर पीड़ित पत्रकार को उनकी निजता भंग करने की धमकी देते हुए वसूली न मिलने पर रविन्द्र बहादुर सिंह उर्फ रविन्द्र सिंह ने आधा दर्जन से ज्यादा गुर्गों के साथ हमला बोल लूट पाट की थी।

उक्त प्रकरण में सदर कोतवाली में IPC 395 (डकैती) व 385 (वसूली) की धाराओं में घटना में शामिल इसके गुर्गों के साथ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। जिसमे आज तक पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

इस बीच कथित रविन्द्र सिंह जिले के एक राजनेता का प्रभाव बताकर लगातार उक्त मुकदमे के वादी, गवाहों तथा विवेचक को मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहा था।

अपने असफल अनैतिक प्रयासों को विफल होता देख कथित आरोपी रविन्द्र सिंह अब वादी पत्रकार व उसके परिवार को लगातार सुलह करने के लिए डरा धमका रहा है।

स्वघोषित पत्रकार रविन्द्र सिंह पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज है।
गदन खेड़ा बाइपास स्थित एक भूमि को फर्जीवाड़ा करते हुए धोखे से हथिया लिया था। उक्त मामले में कथित रविन्द्र सिंह व अन्य पर IPC 420, 419 (धोखाधड़ी) व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा आज भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार फर्जीवाड़े द्वारा हथियाई भूमि पर कथित रविन्द्र सिंह प्रशासन की निगाह से बचकर एक पानी का प्लांट संचालित कर रहा है।

कुछ माह पूर्व अपने प्लाट के बगल में स्थित नगर के एक बड़े व्यापारी का करीब 1200 वर्ग फ़ीट का प्लाट अपने गुर्गों की मदद से अवैध कब्जा कर लिया था। उक्त मामले में पीड़ित व्यापारी पर फर्जी मुकदमा लिखवाते हुए दबाव बनाकर सुलह करने पर मजबूर कर दिया था। आज भी उक्त व्यापारी के प्लाट पर रविन्द्र सिंह ने कब्जा कर रखा है।

सूत्रों के अनुसार जिले में कथित आरोपी ने फर्जीवाड़े कर कई जमीनों पर अवैध कब्जे कर बिकवा दिया।

अपनी अनैतिक कार्यशैली को आगे बढ़ाते हुए पत्रकार का लबादा ओढ़े कुख्यात रविन्द्र सिंह पीड़ित पत्रकार को सुलह करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। पीड़ित पत्रकार ने उक्त मामले की शिकायत लखनऊ स्थित उच्चाधिकारियों व आयोग में करने की बात कही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...