सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा बगहा 2 मंडल द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

बगहा:- भाजपा बगहा 2 मंडल द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(17 सितम्बर 2018):-  बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत  में सोमवार की शाम  में भारतीय जनता पार्टी बगहा -2 मण्डल उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता अरुण मिश्रा के निवास स्थान पर मण्डल अध्यक्ष सुजीत चौरसिया के अगुआई में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी  का जन्मदिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी सह आईटी सेल जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय एवं सह संयोजक पवन सिंह रहे।वही सोमेश पांडेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व ऐसा है की आज भारत ही नहीं समस्त विश्व के लोग भी उनके नेतृत्व का लोहा मानते है ।आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मै ईश्वर से उनके दिर्घायु व स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ ताकि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को दीर्घ काल तक प्राप्त होता रहे और भारत विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढता रहेगा।
वही भाजपा बगहा 2 मंडल अध्यक्ष श्री  चौरसिया नें कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री मा. नरेंद मोदी जी का 68वां जन्मदिन हैं।भाजपा बगहा 2 मण्डल के पूरे कार्यकर्ताओं की तरफ से पीएम मादो जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री जी के जीवन पर एवं देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ,कुशलता एवं दीर्घायु होने की कामना किये।जन्मदिन कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल सुजीत चौरसिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।उक्त कार्यक्रम में वरुण मिश्रा,भूषण पाण्डेय,ओमप्रकाश शाह,छोटू पटवा,अभय गुप्ता,बलराम मिश्रा,दुर्गेश पाण्डेय,उज्जवल कुमार,पंकज कुमार,सन्नी गुप्ता,मुकेश शाह , वीरेन्द्र गुप्ता,सुनील शाह, शिवबालक यादव,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित  रहे। ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...