सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा नगर स्थित जोड़ा मन्दिर परिसर में भाजपा नगर मंडल की कार्य समिति एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी।

बगहा नगर स्थित जोड़ा मन्दिर  परिसर में भाजपा नगर मंडल की कार्य समिति  एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा(15सितम्बर2018):- बगहा नगर के जोड़ा मन्दिर बगहा एक के परिसर में भाजपा नगर मंडल बगहा की कार्य समिति एवम शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने की।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बगहा विधायक राघव शरण पांडेय  उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से श्री पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश द्वारा जो भी निर्धारित कार्यक्रम नगर मण्डल को मिला है उसको नगर मण्डल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा से इस कार्य को सम्पादित करें जिससे कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके।अध्यक्ष विजय गुप्ता ने अपने सम्बोधन में शक्ति केंद्र प्रभारियों से आग्रह पूर्वक कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक प्रमुख तथा एक सह प्रमुख की नियुक्ति करनी है एवम प्रत्येक बूथ पर एक प्रभारी के अलावां एक सह प्रभारी की भी नियुक्ति करनी है एवम प्रत्येक बूथ पर नए सदस्य भी बनाने हैं जिससे कि संगठन को और मजबूत किया जा सके।
वही नगर उपाध्यक्ष हृदय नन्द दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कीमती समयों में से प्रति दिन एक घण्टा भी पार्टी के हित के लिए निकाले तो संगठन को और मजबूत किया जा सकता है।बैठक में कामेश्वर तिवारी,सुनील सिंह,राहुल सिंह,मनोज शाहू,मदन कुशवाहा,राजेश द्विवेदी,जय प्रकाश तिवारी,अमित चन्द्रवंशी, अमित पांडेय,राम चन्द्र शाह, गुड्डू उपाध्याय,प्रेम सागर चौधरी,पंकज श्रीवास्तव,अभय दास,रणधीर सिंह,सुशील सिंह, विक्रांत राय,रौशन तिवारी, प्रकाश गुप्ता,संदीप चौधरी,लाल बाबू कुमार,भीम बली कुशवाहा, विनोद चौधरी के अलावां दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...