सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हत्याकांड की बरसी पर निकाला कैंडल मार्च

हत्याकांड की बरसी पर निकाला कैंडल मार्च 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद : गांव पलवली में पांच लोगों की एक साथ गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर 17 सितंबर को एक साल पूरा हो गया | इस दौरान क्षेत्र में शांति के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की तरफ से शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया | कैंडल मार्च गांव वजीरपुर चौक ड्रीमलैंड से शुरू होकर गांव पलवली में संपन्न हुआ | यहां प्रार्थना सभा के माध्यम से मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई | उनकी अात्मा की शांति की प्रार्थना की गई | इस दौरान पलवली के अलावा आस-पास गांवों के महिला-पुरूष कैंडल मार्च में शामिल हुए | उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की | महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है | इन मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी को मंथन करना होगा | आज भी गांव के लोगों को जब उस दिन को याद कर सहम जाते हैं | अधिवक्ता हरीश पाराशर ने बताया कि कैंडल मार्च के माध्यम से ग्रामीणों ने इस मामले में सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है | इस दौरान टेकचंद, दयानंद, छाजूराम, एलआर शर्मा, गोकुल चंद, रवि शर्मा, ब्रह्मदत्त, रघुवर दयाल, धंसीराम, राज कंवर शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, भगत राम, ललित कुमार, पवन कुमार, त्रिलोक सिंह, मनोज कुमार, अनिल कुमार, सुरेश, कन्हैया, सुदेश सिंह, प्रवीन शर्मा, रिंकू, संजीव कुमार, नरेंद्र, हेतराम मौके पर मौजूद थे | हम आपको बता दें कि 17 सितंबर 2017 को गांव पलवली में सरपंच दयावती के परिवार ने गोलियां मारकर श्रीचंद, राजेन्द्र प्रसाद, ईश्वर चंद, नवीन, देवेंद्र की हत्या कर दी थी | इस मामले में 27 आरोपित अभी जेल में हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...