सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टीएसयूएनएसएस GG के आह्वान पर टीईटी शिक्षकों ने प्रतिरोध स्वरूप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूँका*

बेतिया:- *टीएसयूएनएसएस GG के आह्वान पर टीईटी शिक्षकों ने प्रतिरोध स्वरूप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूँका* 



जिला ब्यूरो मोहम्मद रिजवान


बेतिया:- टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, टीएसयूएनएसएस गोपगुट बिहार प्रदेश इकाई के आह्वान पर 15 सितम्बर को जिले के समहरणालय चौक, बेत्तिया,  (पश्चिम चम्पारण) पर TSUNSS गोपगुट जिला इकाई के बैनर तले दर्जनों शिक्षक उपस्थित हो कर अपने विभिन्न न्यायोचित माँग के समर्थन में एवं सरकार द्वारा शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के दोहन के विरुद्घ प्रतिरोध सभा के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराते व क्षोभ व्यक्त करते हुए सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया। उक्त बातें संघ के सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने कही। आगे बताया कि बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में बिना टीईटी के तथा एनसीटीई नियम के विरुद्घ प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड टीईटी शिक्षकों को नियमानुसार प्रधानाध्यापक के रूप में प्रोन्नति, सरकार द्वारा शिक्षकों की उपेक्षा, विभिन्न प्रकार के दोहन, सर्टिफिकेट जाँच के नाम पर परेशान करने, लंबित अंतर वेतन व वेतन भुगतान, एसएसए व आरएमएसए मद से भुगतान में विलम्ब तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में STET उत्तीर्ण शिक्षकों की वरीयता सुनिश्चि नही करने आदि के विरुद्ध संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिला एवं जिलान्तर्गत प्रखंड कमिटी के नेतृत्वकर्ता संघीय पदाधिकारियों व दर्जनों TET शिक्षकों द्वारा प्रतिरोध सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात उपरोक्त माँग तथा शिक्षकों की समस्याओं हेतु जिला कमिटी द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पश्चिम चम्पारण को मुख्यमंत्री, बिहार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आरएमएसए) को भी समर्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश ने एवं संचालन महासचिव राजेश कुमार राय व प्रवक्ता शुभ नारायण सोनी ने सयुक्त रूप से किया। मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश राम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत', कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी, नरकटियागंज अनुमंडल सचिव राकेश कुमार, नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष क्षमेंद्र भारती, मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश ठाकुर, सचिव धर्मेद्र कुमार, डायट से दर्जनों प्रशिक्षु शिक्षक सहित मुकेश कुमार, गिरीश कुमार, मनीष कुमार, अर्चेश कुमार, अब्दुल रहमान, जिगर नवाज, धर्मेद्र सिंह, अनुप कुमार, नयन कुमार, रजीव शर्मा, संतोष कुमार, रंजन गुप्ता, अरविंद राम, मुश्ताक आलम, साहिब अंसारी, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, हैदर अली, तनवीर अहमद, प्रशांत कुमार, प्रदीप कुमार, अनिकेत कुमार, मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...