सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति दरबार में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति दरबार में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद : स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ पर जब मुझे बताया गया कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति उत्सवचल रहा हैऔर उन्होंने मुझे आमंत्रित किया तो मुझे लगा कि स्वच्छता ही सेवा अभियानतो बहाना है गणपति बप्पा नेअपना आशीर्वाद देने के लिए ही मुझे फरीदाबाद बुलाया है । यह विचार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर चल रहे गणपति उत्सव में प्रकट की जहां उन्होंने गणपति की सुबह की महा आरती में पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया । राजनाथ सिंह ने कहा कि गणपतिबाबा के दरबार में उन्होंनेसमृद्ध भारत के निर्माण की प्रार्थना की है | उन्होंने भगवानगणेश जी के दरबार में सभी सेनए भारत के निर्माण के लिए अपने कर्तव्य निभाने का संकल्प लेने की भी अपील की । राजनाथ सिंह ने भव्य गणपति उत्सव के आयोजन के लिएउद्योग मंत्री विपुल गोयल को बधाई दी ।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह स्वच्छता ही सेवाअभियान के तहत ओल्ड फरीदाबाद की अनाज मंडी मेंआए थे जिसके बाद वहउद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति दरबार में पहुंचे । विपुल गोयल ने इस मौके परराजनाथ सिंह को भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया । उन्होंने राजनाथ सिंह कागणपति उत्सव में आने के लिए आमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया । राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए विपुल गोयल ने कहाकीउनके नेतृत्व में हमारे जवानों ने आतंकवाद और नक्सलवाद की पिछले 4 साल में कमर तोड़ दी है । विपुल गोयल ने कहा कि राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी केकार्यकर्ताओं के लिएएक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं जिनके अध्यक्ष रहते ही भारतीय जनता पार्टी की 2014 मेंपहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी । इस मौके पर गणपति बप्पा के भजनों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म का भी मंचन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा बीजेपी के नेता राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता, अमन गोयल,खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंडित मुकेश शास्त्री, पार्षद नरेश नंबरदार,छत्रपाल,सुरजीत अधाना, सुभाष आहूजा, कुलबीर तेवतिया, सचिन ठाकुर, डॉ कुलदीप जयसिंह, वैभव घई, प्रिंस शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...