सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शक्ति केन्द्र के प्रभारियों को दायरे में आने वाले मतदान केन्द्रों पर जाकर बूथ कमेटी का गठन करना तथा संपर्क अभियान चलाना है : सांसद सतीश चंद्र दुबे

बगहा:-शक्ति केन्द्र के प्रभारियों को दायरे में आने वाले मतदान केन्द्रों पर जाकर बूथ कमेटी का गठन करना तथा संपर्क अभियान चलाना है : सांसद सतीश चंद्र दुबे



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार




बगहा:- बगहा विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण मंडल के मेहुड़ा में शक्ति केन्द्र की बैठक हुआ। बैठक में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र के प्रभारियों को दायरे में आने वाले मतदान केन्द्रों पर जाकर बूथ कमेटी का गठन करना है तथा संपर्क अभियान चलाना है। प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के लिए कम से कम पांच लोगों की टोली बनानी है। यह टोली बूथ से संबंधित मतदाताओं के घर-घर जाकर इनसे संपर्क करेंगे तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन पहुँचाये तथा पूर्व से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए लोगों को सत्यापित करने के साथ-साथ नए सदस्य जोड़ने का भी काम करें।
वही दूसरी तरफ बगहा विधानसभा अंतर्गत चिउटाहा मंडल के मरजादवा पंचायत में शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे रहे। सांसद ने  स्व. अटल बिहारी वाजेपयी की फ़ोटो को नमन करते हुए उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व. अटल जी के व्यक्तित्व पर विस्तार रूप से  प्रकाश डाला और उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से अपील किया। और आगे बताया कि आगामी चुनाव के लिए सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को हर संभव तैयार रहे। क्योकि जब  कार्यकर्ता तैयार रहेंगे तो पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव में अपना दम दिखा सकता हैं।आप सभी पार्टी के रीढ़ है। तो पूरे लगन और ईमानदारी से काम करें। और पार्टी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ा जाये।
मौके पर मंडल अध्यक्ष दिवाकर चौधरी,मडल अध्यक्ष सुमित सिंह, जिला महामंत्री शिपु चौबे, जिला उपाध्यक्ष ओम निधि वात्सल्य,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक सुनिल पांडेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव सहित सभी बूथ कमिटी अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...