सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15 कार्यपालक सहायकों को 1 वर्ष के लिए प्रतिनियोजन,नव प्रतिनियोजित कार्यपालक सहायकों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया।

बेतिया:-15 कार्यपालक सहायकों को 1 वर्ष के लिए प्रतिनियोजन,नव प्रतिनियोजित कार्यपालक सहायकों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया।


रिपोर्ट - मोहम्मद रिजवान

बेतिया:- जिला के सभी 315 पंचायतों में एक-एक कार्यपालक सहायकों के 1 वर्ष के लिए संविदा पर प्रतिनियोजन हेतु स्वीकृत सूची जारी कर दी गयी है। जिला पदाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में नव प्रतिनियोजित कार्यपालक सहायकों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिनियोजन मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना के क्रियान्वयन हेतु किया गया है। चयनित कार्यपालक सहायकों को योगदान करने हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया है। योगदान के समय इन्हें अच्छे गुणवत्ता एवं कंफिगरेशन का लैपटाॅप/डेस्कटाॅप/प्रिंटर/डाटा कार्ड आदि साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना इनका योगदान स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यपालक सहायकों का योगदान जिला पंचायती राज कार्यालय में करनी होगी। इन्हें किसी एक पंचायत में कार्य करने के लिए आवंटित किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सहायकों को ईमानदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। पहले योगदान करने वाले कार्यपालक सहायकों को इनके द्वारा दिये गये 5 च्वाइस में ंसे किसी एक पंचायत का आवंटन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह संविदा सेवा है इसलिए सभी को स्थायी सेवा के लिए प्रयास करते रहना चाहिये।नवप्रतिनियोजित कार्यपालक सहायकों में राहुल कुमार सिंह, प्रविन्द कुमार श्रीवास्तव, मृत्युंजय पाण्डेय, निखिलेश कुमार पाठक, राहुल सिन्हा, निरज कुमार, प्रतिभा कुमारी, मेधा कुमारी, चन्द्रशेरा खातुन, बबिता कुमारी, सुरभी कुमारी, गायत्री रंजन, वीणा कुमारी, मनीषा कुमारी, सीमा कुमारी, अनजीता राज, प्रिया कुमारी, जिज्ञासा कुमारी, सुदामा साह, अजय कुमार, सुरज कुमार, मुरारी कुमार, गोपाल कुमार दास, चन्द्रमोहन शर्मा, समीर रंजन आदि के नाम शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...