सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीविका बगहा 2 द्वारा स्वच्छता और पोषण अभियान को लेकर किया गया प्रभात फेरी और आमसभा का आयोजन।

बगहा:- जीविका बगहा 2 द्वारा स्वच्छता और पोषण अभियान को लेकर किया गया प्रभात फेरी और आमसभा का आयोजन। 


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार


बगहा(22सितम्बर2018):-बगहा दो प्रखण्ड के देवरिया तरुआनवा,हरनाटांड़,खरहत त्रिभुवनीं पंचायत में सामुदायिक समन्वयक और सामुदायिक संगठक के नेतृत्व में प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण और आमसभा का आयोजन किया गया।जीविका बगहा 2 की विभिन्न समूहों द्वारा देवरिया तरुआनवा,हरनाटांड़,खरहत त्रिभुवनीं पंचायत के हर वार्डों में स्वच्छता और पोषण अभियान को लेकर प्रभातफेरी की गयी। जिसमें सामुदायिक समन्वयक और सामुदायिक संगठक के साथ साथ जीविका दीदियां एवं स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।प्रभातफेरी में जीविका  दीदियों ने गांव-गांव में घूमकर स्वच्छता और पोषण अभियान को लेकर जागरूक की।प्रभातफेरी में जीविका दीदियों ने पोस्टर, प्रेरणादायी नारों और स्लोगन से लोगों को स्वच्छता और पोषण का महत्व बतायी।
वही जीविका दीदियों ने आमसभा में स्वच्छता के प्रति एकजुट होकर काम करना होगा।और स्वयं से स्वच्छता की पहल शुरु कर अन्य को भी जागरूक करना होगा।
वही स्वच्छता के साथ-साथ सही पोषण,संतुलित आहार,हाथ की सफाई ,मां का दूध,बच्चों का नियमित टीकाकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारियां दी।उक्त मौके पर जीविका दीदियों सहित स्थानीय महिलाओं ने स्वच्छता और पोषण अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ लिया।वही जीविका बगहा 2 प्रखंड के प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक  ब्रजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रभातफेरी और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया जा रहा है । जिसका स्लोगन "पोषण आपका गौरव देश का" हैं।यह कार्यक्रम 30 सिंतबर तक प्रत्येक दिन किया जाएगा।वही जीविका दीदियों द्वारा हर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा हैं, और पोषण अभियान को भी लेकर आमसभा व प्रभातफेरी के माध्यम से जागरूकता किया जा रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...