सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेड क्रॉस सचिव बी बी कथूरिया सेवानिवृत

रेड क्रॉस सचिव बी बी कथूरिया सेवानिवृत 



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद :रेड क्रॉस सचिव बी बी कथूरिया सेवानिवृत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला फरीदाबाद के सचिव श्री बी बी कथूरिया लगभग 38 वर्ष की शानदार सेवा करने के पश्चात मुख्य अतिथि नगराधीश श्रीमती बेलीना की गरिमापूर्ण उपस्थिति और जिला फरीदाबाद रेड क्रॉस के कार्यकारी सचिव श्री गौरव रामकरण की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। डॉक्टर एम पी सिंह ने मंच का शानदार संचालन करते हुए श्री कथूरिया जी के बेदाग और उत्तम सर्विस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताया। विदाई पार्टी में सम्मिलित सराय ख्वाजा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इंग्लिश लेक्चरर व रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य और प्राथमिक चिकित्सा तथा गृह परिचर्या के लेक्चरर रविन्दर कुमार मनचन्दा ने बताया कि अगस्त 1980 में कथूरिया जी ने रेड क्रॉस में ए डी टी ओ के पद पर जॉइन किया फिर डी टी ओ बने, 1981 में पहली बार महामहिम राज्यपाल से पुरस्कृत हुए। इन्होंने आई पी के एफ अर्थात इंडियन पीस कीपिंग फोर्स के अंतर्गत श्रीलंका में 35 दिन सेवाएं दी। जिस के लिए महामहिम राज्यपाल से दूसरी बार 1986 मे सनद पुरस्कार प्राप्त हुआ। गुजरात मे भुज में 2001 में आये विनाशकारी भूकंप में इन्होंने हरियाणा रेड क्रॉस का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग दो महीने तक डिजास्टर मैनजमेंट, राहत व पुनर्वास कार्यों में मदद की, श्री कथूरिया को सर्वोत्तम सेवा कार्यों के लिए अमेरिकन और जापानी रेड क्रॉस द्वारा प्रशस्ति पत्र दे पर सम्मानित किया गया। इस के अतिरिक्त भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। 2008 में सब से अधिक व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने के लिएमहामहिम राज्यपाल  द्वारा सम्मानित किया गया। इन के सचिव पद पर कार्य करते हुए फरीदाबाद रेड क्रॉस को एक्सहिबिशन प्रदर्शनी अवार्ड एक लाख रुपये नकद, नशा मुक्ति केंद्र के लिये 50000 रुपये का पुरस्कार, सब से ज्यादा रक्त दान शिविर लगाने , रक्त संग्रहण करने और प्राथमिक चिकित्सा तथा गृह परिचर्या का प्रशिक्षण देने के लिए वर्ष 2008, 2016 और 2017 में हरियाणा रेड क्रोस के प्रेजिडेंट महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इन की शानदार सेवाओं  को देखते हुए 58 वर्ष की उम्र पूरी होने पर राज्य शाखा द्वारा उपहार स्वरूप दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया।  नगराधीश श्रीमती बेलीना ने और अनेक सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षो, जाने माने ख्यातिप्राप्त कविसाम्राट दिनेश रघुवंशी,  करनाल के डी टी ओ श्री एम सी धीमान सहित अन्य जिलों के ड़ी टी ओ, रेड क्रॉस फ़रीदाबाद के कार्यकारी सचिव श्री गौरव रामकरण, पलवल के रेड क्रॉस सचिव बिजेंदर सौरोत, विक्रम सिंह यात्री, डॉ एम पी सिंह, रविन्दर कुमार मनचन्दा , पुरुषोत्तम सैनी, जतिन शर्मा , रेड क्रॉस स्टाफ, नशा मुक्ति केंद्र के जगत सिंह व स्टाफ  और अनेक गणमान्य अतिथियों ने कथूरिया जी को उपहार दे कर सम्मानित किया और उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...