नरकटियागंज:- 197 फ्रूटी पैक शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।
चंदन गोयल
नरकटियागंज:-नरकटियागंज राजकीय रेल थाने द्वारा शराब की अवैध कारोबारी पर रोक लगाने की सफल कोशिश करने के दौरान शुक्रवार की रात्रि में डाउन पैसेंजर ट्रेन 55030 से वाल्मीकिनगर और बगहा के बीच टॉयलेट के बोगी के अंदर ऊपर के बोगी में सेट किया हुआ 152 पीस विदेशी शराब की फ्रूटी पैक में प्रत्येक 180 एमएल का लावारिस अवस्था में बरामद किया गया है। वही दूसरी ओर डाउन जननायक एक्सप्रेस से बगहा स्टेशन पर 45 पीस फ्रूटी पैक प्रत्येक 180 एमएल शराब के साथ कारोबारी संदीप कुमार, निवासी बगहा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त छापेमारी दल में पीटीसी रंजीत कुमार, सिपाही सुनील कुमार और पीटीसी कमलजीत कुमार के द्रारा की गयी. इस सन्दर्भ में राजकीय रेल थानाध्यक्ष श्री दुबेदी ने बताया कि उक्त शराब को जप्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के काण्ड दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें