सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति उत्सव में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति उत्सव में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के बीच उद्योग मंत्री विपुल गोयल और हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। 5 दिन तक चले गणपति उत्सव में अंतिम दिन कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी विपुल गोयल के घर गणपति उत्सव में पहुंची और उन्होंने विदाई से पहले गणपति बप्पा की आरती की। स्मृति ईरानी ने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। उन्होंने विपुल गोयल को इतने भव्य गणपति उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और हरियाणा सरकार में मंत्री बनवारी लाल और विधायक सीमा त्रिखा भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। गणपति उत्सव के आखिरी दिन पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर दो हजार छात्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित “चलो जीते हैं” लघु फिल्म का भी मंचन किया गया जो दूसरों के लिए जीने की प्रेरणा देती है। इसके बाद छात्रों के साथ विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का केक काटा और भंडारे में लाइन में लगकर बच्चों के साथ भोजन भी किया। विसर्जन से पहले गणपति जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भक्तों ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। इसके बाद इको फ्रेंडली तरीके से सेक्टर 17 में शोभायात्रा निकालने के बाद पंडाल के अंदर पानी के टब में गणपति जी का विसर्जन कर दिया गया। 5 दिन के गणपति उत्सव में पूरे जोश के साथ शिरकत करने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी नहीं बल्कि पूरे फरीदाबाद का गणपति उत्सव था जिसमें सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ सहयोग किया। विपुल गोयल ने कहा कि अगले साल वो इस गणपति उत्सव को और भव्य बनाने की कोशिश करेंगे। विपुल गोयल ने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। उन्होंने 5 दिन तक गणपति उत्सव में प्रस्तुति देने वाले महाराष्ट्र के कलाकारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर,मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, मेयर सुमन बाला, डॉक्टर प्रशांत भल्ला, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार छत्रपाल ,सुभाष आहूजा, पूर्व पार्षद धर्मपाल सुरजीत अधाना बिजेंद्र नेहरा, डॉक्टर कुलदीप जयसिंह, कमल जख्मी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...