सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर रोज सैकड़ों गरीबों की भूख मिटाती है रोटी बैंक

रिपोर्ट जितेन्दर पाचाल


हर रोज सैकड़ों गरीबों की भूख मिटाती है रोटी बैंक


 फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद में शिव मंदिर पुराना रिज कॉटेज के सामने स्थित रोटी बैंक हर रोज सैकड़ों गरीब लोगों की भूख मिटाती है नगर में समाजसेवी द्वारा एक ऐसी संस्था चलाई जा रही है जिसमें गरीब  लोगों को हर रोज 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निशुल्क लोगों को भोजन कराया जाता है इस रोटी बैंक में सभी धर्म जात के लोग अपनी भूख मिटाते हैं रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर अजय आहूजा  और रोटी बैंक के मीडिया प्रभारी हरचरन चावला  से व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया हमारी रोटी बैंक किसी के चंदा नहीं मान्गती  जो व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से रोटी बैंक में दान देता है उसका स्वीकार करती है वैसे हमारी रोटी बैंक  कॉमेटी आपस में पैसा इकट्ठा करके रोटी  बैंक चलाती है ईश्वर की कृपा से हमारे रोटी बैंक के सदस्य बढ़ते ही जा रहे हैं और हम सब लोग रोटी बैंक की सहायता से हर रोज सैकड़ों गरीब लोगों को भोजन कराने में  सक्षम है वहीं रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉ  अजय आहूजा ने कहा ईश्वर ने चाहा तो  तो हम लोग सालों साल यूं ही गरीब लोगों को भोजन कराते रहेंगे अब तो  स्थिति यह हो गई है दान दाताओं की हर रोज कोई ना कोई दानदाता अपनी तरफ से रोटी बैंक पर गरीबों के भोजन की व्यवस्था करता है लोग अपने जन्मदिन गृह प्रवेश आदि कार्यक्रम पर वह रोटी बैंक पर गरीबों को भोजन कराकर मनाता है दानदाताओं का कहना है भूखे को  भोजन कराना सबसे बड़ा महादान है इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं कुछ दिन पहले सीडीओ फिरोजाबाद ने खुद अपने हाथों से रोटी बैंक पर गरीबों को भोजन कराकर पुण्य कार्य किया था कई आला अधिकारी भी रोटी बैंक पर आकर गरीबों को  भोजन करते देख बहुत प्रसन्न हुए और बोले समाजसेवी हो तो इन लोगों जैसा जो भूखे को भोजन कराते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।