सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओज़ोन दिवस आर डब्लू ए और जूनियर रेड क्रॉस द्वारा पौधरोपण

ओज़ोन दिवस आर डब्लू ए और जूनियर रेड क्रॉस द्वारा  पौधरोपण   


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: ओज़ोन दिवस आर डब्लू ए की और से जूनियर रेड क्रॉस द्वारा पौधरोपण विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आर डब्लू ए ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से सेक्टर 29 के हुड्डा पार्क में पौधरोपण किया। सराय ख्वाजा की जे आर सी प्रभारी | रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि सरॉय विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस समय समय पर पर्यावरण संरक्षण के लिये रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिल कर पौधरोपण और अन्य पर्यावरण उपयोगी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करती रही है। विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में आज आर डब्लू ए सेक्टर 29 के महासचिव श्री सुबोध नागपाल, रविंदर कुमार मनचन्दा, सेक्टर 29 फरीदाबाद के निवासियों सोमनाथ शर्मा, श्रीमति खुराना, श्रीमती गुप्ता, श्रीमती जॉली, राजेन्द्र कुमार और पार्क में सुबह सुबह सैर कर रहे बुजुर्गो और अन्य निवासियों ने मिल कर सुन्दर सुन्दर पौधे रोपे। मौके पर सुबोध नागपाल और रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि ग्रीन हाउस गैसेस के उत्सर्जन के कारण ओजोन परत में क्षरण हो रहा है हमें ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए कार्य करना है, ज्यादा मात्रा में घने और छायादार पौधें रोपने है तभी ओजोन परत को सुरक्षित रख सकते है। यदि ओज़ोन परत को और ज्यादा नुकसान पहुचाया गया और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन और कार्बन उत्सर्जन में कमी नही लाई गई तो हमारा अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। सेक्टर 29 के महासचिव श्री सुबोध नागपाल और रविंदर कुमार मनचन्दा ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सभी स्थानीय निवासियों का पौधरोपण में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।