सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर काशीवासियों को 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।

रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर काशीवासियों को 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।



वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर काशीवासियों को 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। 17 सिंतबर को अपने जन्मदिन पर वे दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए बीएचयू, डीरेका व रोहनिया में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डीरेका जाएंगे। वहां से वे काशी विद्यापीठ ब्लाक के नरउर जाएंगे जहां प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के बीच केक काटकर अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे और उनसे संवाद करेंगे।

बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने के बाद पीएम डीरेका आएंगे। डीरेका में जिला प्रशासन पीएम को काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण, वाराणसी में बीते चार साल में हुए अब तक के बदलाव, प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों व शहर में चल रहे विकास कार्यों के बाबत प्रेजेंटेशन देगा। डीरेका के छविगृह में मोदी बच्चों के साथ फिल्म ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखेंगे। देर रात पीएम बाबा दरबार जाएंगे दर्शन-पूजन करने।

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण

शहरी विद्युत सुधार कार्य, पुरानी काशी- 36200 लाख रुपये।
3722 मजरो में विद्युतीकरण का काम- 8461 लाख रुपये।
सिंगल फेज के 90 हजार मीटर लगाने का काम- 990 लाख रुपये।
33 गुणे 11 केवी विद्युत उपकेंद्र बेटावर का निर्माण- 280 लाख रुपये।
33  गुणे 11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुरुसातो का निर्माण- 258 लाख रुपये।
नागेपुर ग्राम पेयजल योजना- 274 लाख रुपये।
अटल इन्क्यूबेशन सेंटर 2000 लाख रुपये।
अगले दिन जनसभा

रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी अगले दिन बीएचयू के एम्फी थियेटर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसमें अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना के अलावा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही बीएचयू में बनने का प्लान है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...