सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का आज शुभारंभ।जिला प्रभारी मंत्री ने 10 लोगों को गोल्डेन कार्ड बांटा।

बेतिया:- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का आज शुभारंभ।जिला प्रभारी मंत्री ने 10 लोगों को गोल्डेन कार्ड बांटा।


रिपोर्ट- मोहम्मद रिजवान

बेतिया:- माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज राँची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित एक महत्ती सभा में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों के साथ बिहार राज्य में भी इस योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसे समाहरणालय, बेतिया सहित जिला के अन्य पीएचसी में लाइव वेबकास्टिंग के जरिये देखा गया। समाहरणालय, बेतिया में आयोजित कार्यक्रम में माननीय जिला प्रभारी मंत्री-सह-खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री,मदन सहनी उपस्थित थे। उनके साथ माननीय सांसद,संजय जायसवाल,सतीश चंद्र दूबे,विधायिका,भागीरथी देवी, नेता,डाॅ0 एन.एन.शाही आदि उपस्थित थे।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लागू होने पर देश में निम्न वर्ग/मध्यम वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस योजना के तहत लाभार्थी को एक गोल्डेन कार्ड मिलेगा। इस गोल्डेन कार्ड में सभी जरूरी जानकारियां डाल दी गयी है। यह डिजिल इंडिया योजना का एक कड़ी है। इस कार्ड के जरिये लाभार्थी परिवार कुल 5 लाख रूपये तक का इलाज करा सकते हैं। इस योजना से सम्बद्ध लाभार्थी परिवार को राज्य के अंदर अथवा बाहर सभी सरकारी अथवा निजी अस्पतालों/स्वास्थ्य केन्द्रों में अपना व अपने परिवार के सदस्यों को चिकित्सा कराने की सुविधा प्रदत्त होगी।समाहरणालय सभा में उपस्थित माननीय जिला प्रभारी मंत्री, श्री मदन सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना स्वास्थ्य सेक्टर में अबतक की सबसे बड़ी एवं अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना आम-अवाम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि एसइसीसी, 2011 जनगणना डाटा के अनुसार राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कालांतर में इसका विस्तार होगा और यह संख्या 5-6 करोड़ तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परिवारों का सर्वेक्षण करके उन्हें घर में जाकर गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा 10 लोगों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। गोल्डेन कार्ड प्राप्त करने वालों में शंकर पंड़ित जो दिव्यांग है, भिखारी प्रसाद, अरूण गुप्ता, अफसाना खातुन, सत्यनारायण पासवान, लक्ष्मी देवी, लाडली खातून, शकीला खातून, सीता देवी एवं चांदनी बेगम के नाम शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि प्रधानमंत्री आरोग्य जन योजना का जिला में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जायेगा। इस योजना का लाभ 4 लाख परिवारों तक पहुंचाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में बहुमूल्य समय देने हेतु माननीय जिला प्रभारी मंत्री, सांसदगण, विधायक आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम, एडीएम, सिविल सर्जन, डीपीजीआरओ, डीपीआरओ, एसडीएम, बेतिया, एनडीसी, डीआईओ, डीएओ, डीपीओ (आइसीडीएस/एलडीएम/ जीविका), स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, आशा कार्यकर्ता, लाभार्थी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...