सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीविका संकुल स्तरीय विभिन्न संघ के द्वारा स्वच्छता और पोषण जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया।

बगहा:-जीविका संकुल स्तरीय विभिन्न संघ के द्वारा स्वच्छता और पोषण जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया। 


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा:- बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर,हरनाटांड़ एवं लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत में जीविका संकुल स्तरीय विभिन्न संघ के द्वारा स्वच्छता और पोषण जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया। रैली हरनाटांड़ पंचायत,मदनपुर एवं लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के हर वार्डों में निकाली गयी।तपश्चात आमसभा की बैठक की गयी।रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता के साथ-साथ पोषण, संतुलित आहार, हाथ की सफाई , मां का दूध, बच्चों का नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करते नारे लगाये गए।प्रेरणादायी नारों और स्लोगन से लोगों को स्वच्छता का महत्व का बताया गया।वही जीविका दीदियों ने आमसभा में स्वच्छता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।और स्वयं से स्वच्छता की पहल शुरु कर अन्य को भी जागरूक करना होगा। तभी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है।वही प्रखंड परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार द्वारा बताया गया कि सभी के लिए पोषण जरूरी है। सही पोषण तो देश रौशन होगा। जन जागरूकता अभियान के दौरान सभी पंचायतों के सामुदायिक समन्वयक और विभिन्न जीविका समूह की दीदी व कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया। मौके पर सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार,मो अमीरुल होदा,कुमार समरेन्द्र एवं जीविका की हेमा देवी,संजू देवी,पूजा देवी,कौशल्या देवी के अलावा सैकड़ो जीविका दीदियों सहित अन्य मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।