सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसान भवन मथुरा में बिक्री प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन , किसानों को उचित दर पर उपलब्ध कराये जाएंगे कृषि उत्पाद।

किसान भवन  मथुरा में बिक्री प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन , किसानों को उचित दर पर  उपलब्ध कराये जाएंगे कृषि उत्पाद।


रिपोर्ट:जितेन्द्र पांचाल

आज दिनांक 20 सितंबर 2018 को इफको द्वारा किसान भवन जनपद मथुरा में बिक्री प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र कुमार उप कृषि निदेशक एवं विशिष्ट अतिथि श्री राम तेज यादव जिला कृषि अधिकारी महोदय थे। इस गोष्ठी में i f f d c, एग्री जंक्शन, अग्रो एवं अन्य संस्थाओं ने भाग लिया विशेषकर इस गोष्ठी का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सभी प्रभारियों से बीज की मांग एवं इफको के अन्य उत्पादों की मांग लेना था जिसके माध्यम से किसानों को उचित दर पर उत्पाद उपलब्ध कराया जा सके।
इस गोष्ठी में श्री बीएस भदोरिया आईएफएफडीसी के अधिकारी द्वारा सभी विक्रेताओं को उचित बीज की किसानों को उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
इफको-MC के अधिकारी श्री विक्रम सिंह ने समस्त विक्रेताओं को सभी कीटनाशक फफूंदनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको आगरा श्री प्रदीप कुमार जी ने इफको के सभी उत्पादों के बारे में उपस्थित सभी विक्रेताओं को जानकारी से अवगत कराया।
श्री राम तेज यादव विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी महोदय जनपद मथुरा ने उपस्थित सभी विक्रेताओं को कृषि विभाग से संबंधित एवं विशेषकर पोस मशीन से उर्वरक किसानों को बिक्री किया जाए एवं उर्वरक से संबंधित सभी दस्तावेज सही रखे जाएं
श्री धीरेंद्र कुमार उप कृषि निदेशक महोदय ने कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर दी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी प्रकार के फसलों में लगने वाले रोगों एवं कीटों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की इस गोष्ठी में लगभग इफको से उर्वरक व्यवसाय करने वाले 70 विक्रेताओं ने भाग लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...