सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चोरी की ट्रेक्टर ट्राली सहित 2 पकड़े 3 फरा




चोरी की ट्रेक्टर ट्राली सहित 2 पकड़े 3 फरार




झाँसी एरच थाना पुलिस देर रात गस्त के दौरान एक चोरी का ट्रेक्टर ट्राली सहित 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लिया वहीँ 3 शातिर चोर मौके से भाग गए पुलिस भागे गए चोर को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है
जानकारी के मुताबिक 4 दिन पूर्व एरच थाना क्षेत्र के ग्राम गौंती से घर के बाहर खड़ा एक ट्रेक्टर ट्राली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे
पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी थी
देर रात एरच थाना पुलिस एसएसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियो की धर पकड़ में लगी थी
तभी सैय्यद बाबा मज़ार के पास 5 संदिग्ध लोग ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक यूपी 93 बीसी 6323 लेकर गुजर रहे थे
शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पांचो लोग ट्रेक्टर ट्राली लेकर भागने लगे
पुलिस ने उनका पीछा कर 2 आरोपियों को ट्रेक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ में पकड़े गए चोरो ने अपने नाम ग्राम गौंती निवासी देवेन्द्र कुमार व दिलीप कुमार बताया
वहीँ उन्होंने अपने भागे गए साथियो के नाम पनबड़ी सेवड़ी निवासी बाबू लाल यादव तरिचर टीकमगढ़ निवाड़ी सुमित व शिवपुरी के नरबर निवासी सौरभ बताया
पुलिस ने पकड़े गए चोरो के खिलाफ अभियोग पञ्जिकरत कर उन्हें जेल भेज दिया वहीँ उनके भागे हुए साथियो की तलाश शुरू कर दी



जमीन बेचने से रोका तो घर में घुसकर पीटा
झाँसी नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर में जमीन के बटवारे के बिना उसे बेचने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया
उसके परिवार वालो ने उसे व उसकी पत्नी की लाठी डंडो से घर में घुसकर पिटाई कर दी
जानकारी के मुताबिक ग्राम पिछोर निवासी भगवत शरण ने नबवाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की पुस्तैनी जमीन का हिस्सा बाँट नही हुआ
इसके बाद भी उसके ताऊ के पुत्र जमीन को जबरन बेच रहे
जिसका आज उसने विरोध किया तो ताऊ के पुत्र अयोध्या प्रसाद परशुराम गणेशी लाल राजेश्वरी व आधा दर्जन लोग हाथो में लाठी डण्डा लेकर अये और उसकी पिटाई शुरू कर दी
किसी प्रकार वह बचकर घर के अंदर घुसा तो सभी ने घर में घुकर उसकी पिटाई कर दी बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीट दिया
मारपीट में वह और उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...