सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएम को बाढ़ कटान न दिखाने पर बवाल, विधायक की गाड़ी पर गोबर फेंका, पोस्‍टर फूंंका

रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल

सीएम को बाढ़ कटान न दिखाने पर बवाल, विधायक की गाड़ी पर गोबर फेंका, पोस्‍टर फूंंका




बस्ती के दुबौलिया में मुख्यमंत्री जी के जाने के बाद ग्रामीणों ने खूब काटा हंगामा जिला प्रशाशन को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना चांदपुर कटरिया दुबौलिया और आस पास के दर्जनों गांव के लोगो ने खूब लगाये मुर्दाबाद के नारे सीएम योगी और कप्तानगंज विधायक के होल्डिंग को उतारकर महिलाओं ने  पहले तो कालिख चेहरे पर लगाया और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाया भी वही हर्रैया विधायक अजय सिंह के गाड़ी का सीसा भी ग्रमीणों ने तोड़ दिया और कप्तानगंज विधायक सीपी शुक्ला को भीड़ ने दौड़ा लिया वो सुरक्षित किसी तरह भागने में सफल रहे उग्र भीड़ ने ईट पत्थर भी चलाये और योगी जी का पुतला भी जलाया पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से गांव वालो का सामना किया कुछ लोगो को ग्रिफ्तार भी कर लिया ग्रामीणों का गुस्सा तब फूटा जब मुख्यमंत्री जी बाँध पर दो मिनट के लिये गए और किसी ग्रामीण का घर बार या उनका हालचाल भी नहीं जाना वो बाँध का जायजा लेकर जयप्रभा इंटर कॉलेज पहुँचकर राहत सामग्री वितरण कार्य किये और फिर सीधे हेलिकॉप्टर से चले गए।

सीएम को बाढ़ कटान न दिखाने पर बवाल, विधायक की गाड़ी पर गोबर फेंका, पोस्‍टर फूंंका

मुख्य कटान स्थल चांदपुर तटबंध तक मुख्यमंत्री को नहीं ले जाने और राहत सामग्री वितरण को लेकर नाराज चांदपुर-कटरिया के ग्रामीणों ने जिले के एक विधायक की गाड़ी पर गोबर फेंकने के साथ ही दौड़ा लिया।चलाए गए पत्थर से विधायक की गाड़ी का शीशा क्रेक हो गया। माहौल खिलाफ और जान जोखिम देख विधायक और समर्थक गाड़ी लेकर कप्तानगंज की बजाए बैक होकर छावनी की तरफ निकल गए। वहीं आक्रोशित महिलाओं ने बिजली के खंभों पर लगे पोस्टर को नोंचने के साथ ही फाड़ दिया। उस पर गोबर पोतने के बाद आग लगा दिया। उनका आरोप था कि जबसे विधायक बने हैं क्षेत्र में कभी आते नहीं है। आज मुख्यमंत्री आए हैं तो चेहरा दिखाने आ गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।