एससी एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज उतरा सड़कों पर। पूरे भारत मे जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने रेल रोककर, पुतला दहन कर व जुलूस निकाल कर किया विरोध।
एससी एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज उतरा सड़कों पर। पूरे भारत मे जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने रेल रोककर, पुतला दहन कर व जुलूस निकाल कर किया विरोध।
रिपोर्ट:- जितेन्दर पांचाल / गंगाराम पांचाल
देश के अलग-अलग राज्यों में सवर्ण संगठनों के भारत बंद का व्यापक असर दिखा। बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी समेत कई राज्यों में जमकर प्रदर्शन किया गया जबकि बिहार में कई जगह आगजनी की गई। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। कई जगहों पर ट्रेन को भी रोकने की कोशिश हुई। हालांकि कई राज्यों में प्रशासन ने पहले से ही धारा 144 लागू कर रखी थी। कई स्थानों में सवर्ण समाज ने बाल मुड़वाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। महाराष्ट्र के ठाणे में भी सवर्ण समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर मूल स्वरूप में बहाल करने पर पूरे देश में कई सवर्ण संगठनों ने भारत बंद बुलाया था। सवर्ण समाज को केंद्र सरकार के इस फैसले से आपत्ति है।
मध्य प्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर मकरंद देवसकर ने कहा कि सवर्णों का भारत बंद व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण रहा। सिर्फ कुछ जगहों पर मामूली घटनाएं देखने को मिलीं। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, अशोक नगर, गुना, भिंड और सतना में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
मकरंद देवसकर ने बताया कि गुना में आंसू गैस के गोले दागने पड़े और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा किया जा रहा है। अशोक नगर और रीवा में कुछ लोगों ने ट्रेन को भी रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने जबरन कंट्रोल रूम में भी घुसने की कोशिश की,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें