अनोखे स्कूल मे मनाया शिक्षक दिवस किया बिना वेतन के सेवा कर रहे शिक्षको का सम्मान
रिपोर्ट - दीपक श्रीवास्तव
*समाजसेवी श्री संदीप मित्तल जी ने मुस्कुराता बचपन* टीम का किया सम्मान
जी हा एक स्कूल जहा कमरे नही, कोई उपस्तिथि रजिस्टर नही, यहा कोई भी शिक्षक वेतन नही लेता जी
मैं बात कर रहा हूँ शहर के *समाजसेवी श्री दीपक श्रीवास्तव जी* के स्कूल " *मुस्कुराता बचपन* की ।शहर मे ये विधालय *4जगह आम बस्ती मे शाम को निशुल्क चल रहा हैं*
*हरिशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट* के संचालक व बहराइच के सुप्रसिद्ध समाज सेवक *श्री संदीप मित्तल* जी ने बताया कि
इसमे जो बच्चे स्कूल की फीस नही दे सकते या प्राइमरी स्कूल मे पढते हैं कमजोर हैं वो सभी बच्चे पढ्ने आते हैं ।
इस पुनीत कार्य मे *श्री दीपक जी का सहयोग करते हैं करीब 1दर्जन से ज्यादा शिक्षक जो 1 रुपया भी वेतन नही लेते और प्रतिदिन शाम को 2घन्टे की क्लास चला कर दैवीय कार्य को कर रहे हैं ।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर*
*हरिशंकर मित्तल चैरिटबल ट्रस्ट* के संचालक *श्री संदीप मित्तल* जी ने
*श्री अरूण सिंह, प्रशान्त पाण्डेय,अंजनी गुप्ता,रेखा गौतम, दीप्ती श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव, सचिन प्रजापति,अभय सिंह,नेहा कुमारी,प्रखर श्रीवास्तव*
सहित सभी शिक्षको को उपहार देकर सम्मानित किया।बहुत ही नमन *दीपक जी एवं उनकी पूरी *मुस्कुराता बचपन* टीम को।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें