शांति समीति की बैठक सम्पन्न।
रिपोर्ट - सुल्तान आब्दीहमारे अपने मुल्क हिन्दुस्तान पर हम जितना फख़्र करें, उतना कम है। क्योंकि यह हमारे प्यारे मुल्क हिन्दुस्तान की ही ख़ासियत है, जहां हम एक ओर हर काम का जिसके नाम से शुभारंभ करते हैं जो सृष्टि का रचियता भी है, उसका "गणेशोत्सव" मनायेंगे।
वहीं मानवीय मूल्यों की हिफाज़त के लिये दिये गये सर्वश्रेष्ठ बलिदान और त्याग के जनक हज़रत इमाम हुसैन और उनके बहादुर साथियों की शहादत का ग़म भी मिलजुलकर मनायेंगे।
वर्तमान राजनीतिक माहौल के कारण शासन प्रशासन चिंतित नज़र आ रहा था। लेकिन उपस्थित झांसीवासियों ने रानी झांसी की प्राचीन विरासत को निभाते हुऐ, आपसी सहयोग के साथ मिलजुलकर दोनों त्योहार शांतिपूर्ण मनाने का आश्वासन देकर शासन प्रशासन की चिंता दूर कर दी। शासन प्रशासन ने साफ सफाई, बिजली, पानी, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया।
संचालन भाई अतुल किलपन ने किया।
इस अवसर पर सर्वश्री नगर मजिस्ट्रेट - श्री राम प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त - श्री रोहन सिंह, एस.पी.सिटी श्री , क्षेत्राधिकारी नगर - श्री मनोज सिंह परिहार, सबइंस्पेक्टर - संजीव कुमार, धर्मगुरु कृष्ण चन्द शर्मा 'नारद', किशन सरवरिया जी और शहर क़ाज़ी कामिल, डा.धन्नू लाल गौतम, मोहन नेपाली, दिनेश भार्गव, देवीसिंह कुशवाहा, सैयद शहनशाह हैदर आब्दी, मुकेश अग्रवाल, मंसूर अहमद मंसूरी, याक़ूब अहमद मंसूरी, नूर अहमद मंसूरी, चौधरी ख़ुर्शीद, संतराम पेंटर, परमानंद कुशवाहा, अनिल दीक्षित, नोशे मियां, पीयूष रावत, राजू आब्दी, सुनील अग्रवाल, अख़लाक़ मकरानी, शफीक़ मकरानी, संतोष खटीक, सालिग राम राय, अब्दुल रशीद, शमीम अहमद एडवोकेट, जब्बार भाई, अतुल जैन, मनमोहन मनु आदि के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
आभार शहर कोतवाल श्री उमेश त्रिपाठी जी ने ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें