सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय थारू कल्याण महासंघ की क्षेत्रीय समिति चौपारण तपा की बैठक हुई सम्पन्न।

हरनाटांड़:-भारतीय थारू कल्याण महासंघ की क्षेत्रीय समिति चौपारण तपा की बैठक हुई सम्पन्न।


हरनाटांड़ संवाददाता संतोष कुमार


 बगहा/हरनाटांड़:- बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के भड़छी पंचायत अंतर्गत मिश्रौली गांव में भारतीय थारु कल्याण महासंघ की क्षेत्रीय समिति चौपारण तपा की बैठक आयोजित की गई ।उक्त बैठक की अध्यक्षता चौपारण तपा के अध्यक्ष हेमराज पटवारी व संचालन पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन प्रसाद ने की। बैठक के दौरान थारु महासंघ के चौपारण तपा के दर्जनों लोग बैठक में शामिल हुए। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय थारु कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीप नारायण प्रसाद ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वाभिमान बटालियन के तहत अनुसूचित जनजाति के बच्चियों को पुलिस में बहाली करके मुख्यमंत्री ने हम थारुओं का मान बढ़ाया हैं। इससे थारू युवतियों में उत्साह तो है ही और शिक्षा के प्रति रुझान भी काफी हद तक बढ़ने लगा हैं। आज शिक्षा ग्रहण करने वाली युवती स्वाभिमान बटालियन में शामिल होने का भी सोच रखने लगी हैं। यह निश्चित ही हमारे लिए एक गर्व की बात हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भारतीय थारु कल्याण महासंघ के  40वां महाधिवेशन में घोषणा की थी कि बगहा 2 में ( संचालित सिधांव नाम से प्रखंड)  को  स्थानांतरित कर प्रखंड सिधांव में अविलंब लाया जाये। लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया शिथिल पड़ी हुई  हैं। इस विषय में उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग एक बार फिर से केंद्रीय समिति अधिकारियों से मिलकर यथाशीघ्र प्रखंड कार्यालय को स्थानांतरित करने की मांग करेंगे वही उक्त बैठक में थारु महासंघ के सभी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इंटरमीडिएट तक बच्चे एवं बच्चियां पठन पाठन तो कर लेते हैं।लेकिन उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।इसके लिए थरुहट महाविद्यालय जो हरनाटांड़ में संचालित हो रहा हैं। उसे सरकारी करण करते हुए नियम एवं शर्तों के साथ स्वीकृति प्रदान की जाये। ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए यहां-वहां ना भटके और गांव के ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। बैठक में सम्मिलित लोगों ने कहा कि जिन गांवों में पैक्स अन्न भंडार गृह नहीं बना हैं। वहां अन्न भंडार गृह का निर्माण कराया जाए ताकी हमारे अनाजों को पैक्स वाले खरीदने के लिए गोदाम ना होने का कोई बहाना ना बनाएं और हमारे अनाजों को सही मूल्य मिल सके वही बैठक में आगामी होने वाले थारु बौद्धिक विकास मंच कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।बैठक में उपस्थित रामकेवल काजी रामेंद्र गौरव शम्भू राय , प्रेमनाथ काजी बंशराज वडघड़िया तेजप्रताप काजी सहित तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।