सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में विजय बैंक ने  विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैन्ट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम कौशिक की अध्यक्षता में कक्षा 9 के बच्चों के लिए हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया । निबंध प्रतियोगिता  संयोजन करते हुए विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस और  सैन्ट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड़ अधिकारी वे इंग्लिश प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने कहा कि भारतीय संविधान में हिंदी भारत की राजभाषा और आधिकारिक भाषा है | और सभी संघों को राजकीय कार्यों के निपटान के लिए हिंदी भाषा के प्रयोग करने की संस्तुति की गई है क्यों कि हिंदी हमारे जनमानस की भाषा है इसे पढ़ना, बोलना, समझना और लिखना बहुत ही सरल है। हिंदी के माध्यम से हम अपना सन्देश दूसरे तक सुगमता से पंहुचा सकते है इसलिए आओ हम सब अपने रोजमार्ग कार्यों को हिंदी में करके अपनी मातृभाषा को समृद्ध बनाएं। इस अवसर पर विजय बैंक के राजभाषा अधिकारी पंकज कुमार वर्मा, सुखमीत सिंह और बिजेन्दर सिंह उपस्थित रहे। बैंक के राजभाषा अधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बच्चों को बताया कि वे अपने विचारों को प्रतिदिन लिखें, एक दो पृष्ठ रोजाना हिंदी भाषा लिखने का अभ्यास करने से उन की हिंदी भाषा की समझ, अभिव्यक्ति और रूचि सब अच्छी तरह विकसित हो जायेगी | आप हिंदी से अपना शानदार करियर बना सकते हैं वे अच्छा लेखक, अध्यापक, अनुवादक, राजभाषा अधिकारी, फिल्मों और टेलीविज़न सीरियल में और भी न जाने क्या क्या अनगिनत रोजगार के अवसर उपलब्ध कर सकते हैं। रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का औचित्य यही है कि हम हिंदी वर्तनी के उपयोग का प्रचार और प्रसार करें, हिंदी बहुत ही समृद्ध भाषा है तथा विदेशी विश्वविद्यालयों में भी हिंदी को विषय के रूप में पढ़ने की होड़ मची हुई है यहाँ तक की चीन भी अपने लोगों को हिंदी में पारंगत बनाने में जुटा हुआ है । प्राचार्या नीलम कौशिक, रविंदर कुमार मनचंदा, रेनू शर्मा, पंकज कुमार वर्मा, सुखमीत सिंह और बिजेन्दर सिंह सहित सभी अध्यापकों ने कक्षा नवम के बच्चों को   देश के समक्ष मौजूद चुनौतियाँ और उनके समाधान  विषय पर 500 शब्दों में निबंध लिखने को दिया, जिसमें नवम कक्षा के 65 बच्चों ने भाग लिया। विजेता बच्चों को हिंदी दिवस पर 14 सितम्बर को विजय बैंक द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा।            

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l