सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एकता परिषद प्रखंड स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन।

नौरंगिया:- एकता परिषद प्रखंड स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन। 


हरनाटांड़ संवाददाता संतोष कुमार


बगहा/नौरंगिया:- बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के नौरंगिया स्थित गंगा कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को एकता परिषद प्रखंड स्तरीय कैडर बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक के मुख्य अतिथि एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी व पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम ने महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी व हम पार्टी के अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार राणा व संचालन पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी मंचासीन एकता परिषद के सदस्यों ने सरकार के सामने अपने कई मांगों को रखा। इस दौरान एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रियदर्शी ने अपने अधिकारों को लेकर सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार के समक्ष आवासीय भूमि अधिकार कानून की घोषणा एवं क्रियान्वयन, महिला कृषक हकदारी कानून की घोषणा एवं क्रियान्वयन व राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति की घोषणा करने की मांग रखी गई। इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद श्री राम ने इस मंच को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा। जिसमें उन्होंने मांग रखा कि भारत सरकार द्वारा पूर्व में गठित राष्ट्रीय भूमि सुधार परिषद एवं राष्ट्रीय भूमि सुधार कार्य को सक्रिय करे। इसके साथ ही कई मांगों को सरकार के समक्ष रखा। जबकि समाजसेवी दिलीप कुमार राणा ने कहा कि वन अधिकार कानून 2006 और पंचायत (विस्तार उपबंध) अधिनियम 1996 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर निगरानी तेज की स्थापना करने की मांग की। इस दौरान सभी लोगों ने सरकार से अपनी मांग पूरा करने के लिए अपनी बात रखी। इस मौके पर दुलार मुसहर, दुर्गा देवी, ज्ञांती देवी, मोती चौधरी, सिताबी महतो, श्याम नंदन, रामलखेंद्र के साथ थरुहट क्षेत्र के सैकड़ों दलित, महादलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।