मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र साधु की गला दबाकर हत्या
रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल
मथुरा के थाना बलदेव अंतर्गत गांव जटोरा में आश्रम पर सो रहे साधु की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी हत्या कर बदमाश फरार हो गये पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना की जांच में जुट गई
आपको बताते चलें मथुरा का थाना बलदेव क्षेत्र गांव जटोरा में साधु की हत्या कर दी वही साधु के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया मृतक साधु 60 वर्षीय श्याम गिरी महाराज बरसों से ग्राम जटोरा के समीप बनखंडी आश्रम पर रह रहे थे । रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने साधु की गला दबाकर हत्या कर दी ।परिजनों व ग्रामीण जब सुबह पहुंचे तो साधु की हत्या देख घबरा गए साधु की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली ।वही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ साधु की हत्या का मामला दर्ज किया गया। वही ssra ने बताया घटना की जांच की जाएगी कि आखिरकार साधु की हत्या करने की वजह क्या रही और जल्दी ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें