मथुरा बारिश आते ही खुलने लगी मथुरा के ग्रामो की सड़कों की पोल ।
पत्रकार जितेन्दर पांचाल
सहार : - सैनी मोहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाता गोवर्धन रोड सहार पर दिखी पी डब्ल्यू डी की बड़ी लापरवाही ।
बाल बाल टला कोई बड़ा हादसा अथवा बची कई लोगों की जान छुट्टी का दिन होने से रोजाना इस रास्ते से हजारों वाहन गुजरा करते हैं ।
आज सुबह सुबह बीचों-बीच अचानक रोड धस गई
जिससे सहार में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई
35 से 45 फीट गहरा गड्ढा हो गया ।
जिससे चारों तरफ का यातायात बंधित हो गया
तथा छाता रोड से जाने वाले वाहनों को अपने अपने छोटे बड़े वाहन को घूम कर ले जाना पड़ा
जिससे जाम की स्थिति बनी रही ।
कुछ देर बाद ग्रामीण ने चारों तरफ बास बल्ली तथा बैराडिंग लगवा दिया
ताकि कोई वाहन सवार तथा मवेशी रात के अंधेरे में इस गहरे गड्ढे में गिरकर जख्मी ना हो जाये ।
इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद देखना है कब खुलती है
पी डब्ल्यू डी के आला अधिकारियों की आँखे।
क्या यही अच्छे दिन की शुरुआत है
ना जाने हमारा देश कब साफ सुथरा और स्वच्छ तथा गड्ढा मुक्त हो पाएगा।
क्या आम जनता ने अपनी अपनी मुसीबतों को बुलाने के लिए दिए थे
इन नेताओं को वोट।
अब वह नेता कहां गायब हो गए हैं
क्या नेता चुनाव के समय ही दिखाएंगे अपना मासूम चेहरा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें