सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शीघ्र ही नगर हो जायेगा आवश्यक सुविधाओं से युक्त-तय्यब पालकी*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही)
रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव

*शीघ्र ही नगर हो जायेगा आवश्यक सुविधाओं से युक्त-तय्यब पालकी*


मऊ- नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 3 मु0 हकीकतपुरा मौर्या बस्ती में सी.सी. रोड से मन्दिर (विनोद कुमार मौर्या) के प्लाट तक लग-भग 9.37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले रिटेनिंगवाल, मिट्टी भराई एवं सोलिंग निर्माण कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासद गोरखनाथ की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।
उपस्थित वार्ड वासियों संग सभासद गोरखनाथ ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। सम्मानित सदस्य ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि नगर के सभी वार्डाें में श्री पालकी द्वारा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। इसी क्रम में आज इन्होंने हमारे वार्ड के इन महत्वपूर्ण विकास कार्याें का लोकार्पण किया है, जिसके प्रति हम सभी इनके आभारी हैं।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में लोगों से कहा कि जनता के हित को मद्देनजर रखते हुये बेहतर नागरिक सुविधयें देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुये कहा कि नगर की साफ सफाई और उन्नति में आप हमारे कदम से कदम मिलाकर चलें हम शीघ्र ही नगर को हर आवश्यक सुविधाओं से युक्त करेंगे ताकि नगर वासियों को राहत दिलायी जा सके। श्री पालकी ने बताया कि जहां पर शौच की व्यवस्था नहीं है वहां पर सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। पेय जलापूर्ति की व्यवस्था को भी सुचारू बनाया जा रहा है। शहर के हकीकतपुरा में शादी घर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। कहा कि जिन लोगों ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया हुआ है वे अविलम्ब अतिक्रमण हटा लें। जब सरकारी जमीनें सुरक्षित रहेंगी तो ही जनहित में उनका उपयोग कर पालिका द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित किया जाना सम्भव है। पालिकाध्यक्ष श्री पालकी ने अपनी अपील में कहा है कि जिन लोगों ने अवैध रूप से पेय जल कनेक्शन ले रखा है वे अविलम्ब अपने कनेक्शन को वैध करालें। उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे घर भी हैं जिनके गृह स्वामी जीवित नहीं रहे फिर भी उन भवनों पर उन्हीं मृत भवन स्वामियों के नाम दर्ज चले आ रहे हैं। ऐसे सभी वारिसान जितनी जल्द हो सके अपने भवनों पर नामान्तरण की प्रक्रिया पूर्ण कराकर नियमानुसार अपना नाम दर्ज करालें। कहा कि ऐसे सभी काम्पलेक्स जहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है वहां पर जाम की समस्या बनी रहती है। श्री पालकी ने जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये पार्किंग स्टैण्ड के बिना बन रहे काम्पलेक्सों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है।
इस अवसर पर वार्ड सभासद गोरखनाथ, मुनव्वर अब्दुल गफूर, रंजीश मौर्या, वकील, रामअवध मौर्या, सूरेन्द्र मौर्या, राजेश मौर्या, कमला मौर्या, प्रदीप मौर्या, रूदन आदि के इलावा स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।