*सड़क के बीचों बीच गड्ढा किसी बड़े हादसे को दे रहे हैं दावत*
रिपोर्ट - रूपेश श्रीवास्तव
मऊ जनपद के भटकुआँ पट्टी दया राय नोमानी गेट से जो सड़क अंदर की तरफ जा रहा इस रास्ते पर बड़े बड़े गढ्ढे और रास्ते के बीचों बीच नाली की खुली और टूटी पटिया है जिससे दिन प्रतिदिन कोई न कोई घटना भी हो रहा है इन गढ्ढो में फंसकर कोई साईकल वाला गिर जाता है तो कोई टेम्पू फस जाता है। बार बार लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड सभासद को दी पर उन्होंने आश्वासन देकर छोड़ दिया कि इस सड़क की बात पालिका अध्यक्ष के संज्ञान में है सभासद महोदय का कहना है कि इस सड़क की बात कई मीटिंग में भी कही गयी है जल्द ही काम शुरू होगा। पर कब तक? वार्ड के लोगों में काफी रोष व्याप्त है कि इन सभी बातों पर नगर पालिका अध्यक्ष के कान पर जूं नही रेंग रहा है इस गढ्ढे और खुली नाली को देखकर क्या पालिका प्रशाशन किसी बड़े हादसे का तो इन्तेजार नही कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें