अपने एक इशारे से रातोंरात सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुईं प्रिया प्रकाश अब अपने नए काम की वजह से लोगों की तारीफ पा रही हैं.
रिपोर्ट जितेन्दर पांचाल
दरअसल उन्होंने बाढ से जूझ रहे
राज्य केरल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.
प्रिया ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए की राशि दान की है.
अब एक तरफ जहां लोग उनके इस काम को प्रेरणा की तरह देख रहे हैं
वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें रकम बता कर मदद करने पर ट्रोल कर रहे हैं.
प्रिया ने सोशल मीडिया पर लिखा है
कि यह पब्लिसिटी के लिए नहीं है.
इसी बात पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है
कि अगर पब्लिसिटी के लिए नहीं है
तो बताया क्यों जा रहा है.
प्रिया से पहले सुशांत सिंह राजपूत इस वजह से सुर्खियों में आए थे. सुशांत ने एक फैन के ट्वीट पर उन्हीं के नाम से केरल की मदद के लिए एक करोड़ रुपए दिए थे.
शुभम राजन नाम के इस शख्स ने सुशांत के नाम एक ट्वीट किया था.
उन्होंने लिखा, मेरे पास पैसा नहीं है. लेकिन मैं केरलवासियों के लिए खाना भेजना चाहता हूं.
प्लीज बताइए मैं कैसे कुछ दान कर सकता हूं.
शुभम के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सुशांत ने लिखा,
“मैं तुम्हारे नाम से एक करोड़ रुपए दान करूंगा
और देखूंगा कि ये जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे. साथ ही आपको शुक्रिया कहते हुए
इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट करूंगा कि आपने मुझसे ये काम करवाया.
मदद का ये जज्बा रखने के लिए शुक्रिया.”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें