सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरक्षण संघर्ष समन्वय समित की बैठक संपन्न।

नरकटियागंज :-आरक्षण संघर्ष समन्वय समित की बैठक संपन्न।



संवाददाता चंदन गोयल

नरकटियागंज:-नरकटियागंज नगर अवस्थित पाण्डेय टोला के राम जानकी मंदिर के समीप आरक्षण संघर्ष समन्वय समित की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रो० भागवत उपाध्याय तथा संचालन विजय उपाध्याय ने की. समिति के चम्पारण प्रभारी अधिवक्ता दीपक मणि तिवारी ने बैठक के दौरान बताया कि आजादी के 72 वर्षों सालों में सभी सरकारें दलितों के बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने में नाकाम रही हैं. अपनी नाकामी छुपाने के लिये संसोधन विधेयक 2018 में लाकर दलित तुष्टीकरण की राजनिति कर रही है. अस्सी प्रतिशत गैर दलितों के विरुद्ध इस कानून को पास कराने वाले सभी दलों के गैर दलित सांसदों का विरोध आवश्यक है. उन्हें अपने क्षेत्र में हम घुसने नहीं देंगे. अपने निजी स्वार्थों के लिये जनप्रतिनिधियों ने दलितों को मोहरा बनाया. कार्यक्रम को अखिल भारतीयब्राह्मण महासभा का भी समर्थन प्राप्त हुआ है, वहीँ संयोजक संजय उपाध्याय कार्यक्रम के आयोजक रहें है. वहीँ बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये दीपक मणि तिवारी ने बताया कि दलित की भलाई नहीं बल्कि आम लोगों में बंटवारा कर भेदभाव जैसी पुरानी प्रथा को जन्म देने का प्रयास कर रही है सरकार. सैकड़ों दलित समुदाय के लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर बताया की इस कानून के वजाय हमें बुनियादी सुविधायें मुहैया सरकार करायें, जाति का मतभेदन नहीं करें. दलित वर्ग से राजेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि मैं दलित हूँ, किन्तु उक्त कानून में गिरफ़्तारी के पूर्व जाँच एवं फर्जी केस पायें जाने पर सूचक के विरुद्ध सजा की माँग करता हूँ. कार्यक्रम में सुरेन्द्र मिश्र, अशोक जयसवाल, सुमित केडिया आशीष राय, राजन, झुन्ना दूबे, अंकित तिवारी, अनूप मिश्र, दीपू सिंह, झुन्ना मियाँ, राजू जेंटलमैन, सागर श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोग शामिल रहें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।