ए भाई जरा देखकर चलो
कानपुर-
कानपुर माल रोड से किदवई नगर कैन्ट के रास्ते जाते हुए यातायात भवन से चंद कदम पर कुछ महीने पूर्व रोड धस गई थी जो कि काफी बड़े मौत के गड्ढे में तब्दील है तथा VIP रोड के नाम से जाने वाली रोड पर छोटे तथा बड़े वाहन एक तरफा रोड से निकलने में काफी ज्यादा जाम की स्थिति बनी हुई है वही एक तरफ क्षेत्रीय पुलिस ने धसी रोड पर चारों तरफ बैराडिंग गड्ढे के पास लगा दिया ताकि कोई छोटा तथा बड़ा वाहन चालक इस बड़े से गड्ढे में गिरकर चुटहिल और जख्मी ना हो जाए मगर यहां की समस्या जस की तस बनी हुई है महीनों से खुला पड़ा हुआ है मौत का गड्ढा बीच रोड पर इंसान या फिर कोई रोड पर निकलने वाले आवारा मवेशी हो सकता है जख्मी तथा या फिर गवा सकता है अपनी जान आये दिन गुजरते हैं इस रोड पर VIP वाहन तथा छोटे बड़े अधिकारियों का रोजाना रहता है इस VIP रोड से आगमन कुछ दिन पूर्व यातायात भवन मे ई चालान का उद्घाटन करने आए थे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। आये दिन रोड पर निकलने वाले अधिकारियों की नजर नहीं जाती इस बीच रोड गड्ढे पर क्षेत्रीय नेता तथा रोड पर निकलने वाले अधिकारियों तथा कंटोनमेंट बोर्ड कर रहा किसी बड़ी ही दुर्घटना घटित होने का इंतजार। वही एक तरफ हमारे उत्तर प्रदेश के नेता लगा रहे हैं चारों तरफ एक ही नारा कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाना है बहुत जल्द मेट्रो ट्रेन चलाना है वही एक तरफ कानपुर शहर में चारों तरफ आपको देखने के लिए मिल जाएंगे छोटे तथा बड़े गड्ढे क्योंकि बारिश आते ही खुलने लगती है छोटे तथा बड़े अधिकारियों की पोल आए दिन कानपुर शहर में कहीं ना कहीं धसती जा रही है रोजाना सड़के क्योंकि अधिकारी पहले भरेंगे अपनी जेब बाद में देखेंगे उत्तर प्रदेश की सड़कों का विकास
रिपोर्ट-प्रिया गुप्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें