स्वच्छ बिहार स्वस्थ्य बिहार "कार्यक्रम के तहत नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा झोला लेकर बाज़ार चलें हम,प्लास्टिक को ना कहें हम" दिनांक 3 सितम्बर को किया जायेगा आयोजन।
बगहा:- स्वच्छ बिहार स्वस्थ्य बिहार "कार्यक्रम के तहत नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा झोला लेकर बाज़ार चलें हम,प्लास्टिक को ना कहें हम" दिनांक 3 सितम्बर को किया जायेगा आयोजन।
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा(01 सितम्बर2018)- बगहा नगर के नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि स्वच्छ बिहार स्वस्थ्य बिहार "कार्यक्रम के तहत झोला लेकर बाज़ार चलें हम, प्लास्टिक को ना कहें हम "को बढ़ावा देने के लिए दो दिन बाद दिनांक 3 सितंबर 2018 को प्रातः 10:00 बजे सन फ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी मलकौली- पटखौली बगहा-2 के प्रांगण से बिहार को स्वच्छ बनाने और मा.मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार के ग्रीन बिहार के सपने को मूर्त रुप देने के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु झूला और बृक्ष वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि बगहा विधायक राघव शरण पांडेय होंगे। और इस पुनीत पावन कार्यक्रम में आप सभी नगरवासियों का स्वागत है। इस अवसर पर बगहा के सेवानिवृत्त शिक्षकों के अलावे समाज में अभूतपूर्व योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आप सभी पधार कर हम सभी को अनुग्रहित करें ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें