सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला

लोकतंत्र के चौथे  स्तम्भ पर हमला



कई  उम्मीदों के साथ लोग मास कम्युनिकेशन (पत्रकारिता ) का कोर्स करके  समाज मे फैली  समाजिक बुराइयों ,  भ्र्ष्टाचार, को खत्म करने का सपना संयोजये रहते है लेकिन वर्तमान समय मे पत्रकारिता के हालात देखते हुए ये कहना सही होगा कि अब पत्रकार  निष्पक्ष न रहा। आएदिन सोशल मीडिया में कुछ न्यूज़  चैनलों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट पढ़ने को मिला करते है जिससे मन द्रवित हो जाता है।  मीडिया जिसे लोकतंत्र का  चौथा   स्तम्भ माना जाता है।   वही भी महज चंद रुपयों के खातिर  उसके पत्रकार किसी खबर को दबा सकते है । अगर पत्रकार ने अपनी मर्जी से खबर भी चला दी तो उसको नौकरी से निकाल दिया जाता है। अभी हाल के दिनों कई ऐसी घटनाएं हुए हुई है। जिससे लोगो का मीडिया के प्रति विस्वास उठ गया है और अब जनता  ही  लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के विरुद्ध  खबरों की निष्पक्षता पर आवाज उठाने  लगी है।   कहने का मतलब है यह कि मीडिया पूरी तरह से बिकाऊ नही है मगर कुछ कारपरेट घरानों के मीडिया समूहों में दखल देने के बाद  इसकी विश्वनीयता पर  सवालिया निशान लगने लगे है जिससे  मीडिया जगत में भूचाल  आ गया है। अभी भी कुछ ऐसे मीडिया संस्थान है जो अभी भी खबरों को लेकर एवं अपने रिपोटर्स को लेकर बेहद संजीदगी से काम करते है । मेरी सभी मीडिया समूहों से गुजारिश है कि वो रिपोर्टर के साथ एवं खबरों की विश्वनीयता को लेकर समय समय पर सवांद कार्यक्रम आयोजित करें, एवं जनता से भी मुताखिब हो जिससे लोगो का विस्वास बना रहे । कई मीडिया संस्थान अपने कर्मचारियों को सैलेरी भी नही दे पाते है जो सिर्फ विज्ञापन से होने वाली कमाई पर निर्भर रहते है जिससे कभी -कभी ये लोग कई अनैतिक कार्य भी कर डालते है  जिससे मीडिया  के प्रति लोगो का विस्वास टूटने लगता है।   इसलिए सरकार को भी मीडिया  संस्थानों के कर्मचारियों एवं रिपोर्टरों के लिए ऐसे प्रभावी ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि ये लोग  अपने परिवार के गुजारे के लिए दर दर भटकने को मजबूर न हो सके ।

योगेन्द्र गौतम
उन्नाव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।